Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeTrendingFather's Day 2023 : जून के तीसरे रविवार को ही क्यों मनाया...

Father’s Day 2023 : जून के तीसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है फादर्स डे, जानिए कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

spot_img
spot_img

Father’s Day 2023 : एक बच्चे की जिंदगी में जितना महत्व मां का है, उतना ही पिता का भी होता है, क्योंकि मां अगर जन्मदात्री है, तो जग में जिससे पहचान मिलती है वो पिता है। मां अगर प्रेम की मूर्ति है, तो पिता त्याग और समर्पण की जीती जागती मिसाल है। पिता के इसी त्याग और समर्पण को सम्मानित करने के लिए पूरे विश्व में हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father’s Day 2023) मनाया जाता है। इस बार फादर्स डे 18 जून को मनाया जा रहा है, लेकिन क्या आप जानते है फादर्स डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई, आखिर क्यों जून महीने के तीसरे रविवार को ही ये दिन सेलिब्रेट करते है। तो फिर चलिए बातते है इसके पीछे की दिलचस्प वजह…

Father’s Day 2023 : कैसे हुई फादर्स डे की शुरुआत?

पहली बार फादर्स डे (Father’s Day 2023) 1910 में अमेरिका के वॉशिंगटन में मनाया गया था। दरसअल, 16 साल की सोनोरा लुईस स्मार्ट नाम की एक लड़की की मां बचपन में ही गुजर गई थी। ऐसे में सोनोरा के पिता विलियम जैक्सन स्मार्ट ने ही उसे और उसके पांच भाई-बहनों को मां के साथ ही पिता का भी प्यार दिया। अपने पिता के त्याग और समर्पण को देखकर सोनोरा के मन में ख्याल आया कि साल में एक दिन ऐसा होना चाहिए, जो पूरी तरह से पिता को समर्पित हो। इसके बाद सोनोरो ने पहली बार 19 जून, 1910 को फादर्स डे सेलिब्रेट किया।

इसलिए जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है फादर्स डे

1916 में अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने फादर्स डे (Father’s Day 2023) मनाने के प्रपोजल को एक्सेप्ट किया। इसके बाद 1924 में तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कुलिज ने फादर्स डे को नेशनल इवेंट घोषित कर दिया। बाद में 1966 में राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने फादर्स डे को हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाने का ऐलान किया। इसके बाद 1972 में अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन की छुट्टी घोषित कर दी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल