Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsराहुल-प्रियंका ने DP पर लगाई नेहरू की तस्वीर, BJP सांसद मनोज तिवारी...

राहुल-प्रियंका ने DP पर लगाई नेहरू की तस्वीर, BJP सांसद मनोज तिवारी ने किया तंज, कही ये बड़ी बात…

spot_img
spot_img
spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा आंदोलन को मजबूत करने को लेकर लोगों से 13-15 अगस्त के बीच हर घर पर तिरंगा फहराने के आह्वान किए जाने के बाद खुद पीएम समेत सरकार से जुड़े ज्यादातर लोगों ने अपने डीपी पर तिरंगा लगा लिया। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तिरंगा वाली डीपी लगाई है। इसपर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने तंज कसा है।

मनोज तिवारी ने कहा कि अब अगर तिरंगा में भी विपक्ष को बीजेपी दिखने लगी है तो क्या कहा जाए। उन्होंने कहा कि यह कहां लिखा है की नेहरु जी ने तिरंगा उठा लिया तो अब राहुल गांधी नहीं उठा सकते। तिवारी ने आगे कहा कि आज राहुल गांधी के लिए हीरो बनने का मौका था, जिसे उन्होंने गंवा दिया है

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम नेहरू की तस्वीर के साथ लिखा, ”देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में है हमारा तिरंगा.” वहीं, प्रियंका गांधी ने लिखा, ”विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.”

बता दें कि देश की स्वतंत्रता के इस बार 75 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इसे मनाने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मना रही है। इसी के तहत पीएम मोदी ने पिछली मन की बात लोगों से आह्वान किया था कि वे 2 से 15 अगस्त के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में तिरंगा लगाएं. वहीं, बीजेपी शासित राज्यों में हर-घर तिरंगा नामक अभियान भी चलाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के भी कई नेताओं ने बुधवार को तिरंगा अभियान हिस्सा लिया। कांग्रेस का यह कदम पीएम मोदी द्वारा उनके सोशल अकाउंट पर तिरंगा को प्रोफाइल पिक में लगाने के बाद सामने आया। कांग्रेस ने अभियान में हिस्सा तो लिया लेकिन डीपी में पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू की तिरंगा लिए तस्वीर लगाई।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल