Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsघर-घर तिरंगा के पीएम मोदी के आह्वान पर ममता बनर्जी का हमला-...

घर-घर तिरंगा के पीएम मोदी के आह्वान पर ममता बनर्जी का हमला- बोली- जन्म से फहराते हैं तिरंगा, वे हमें क्या सिखाएंगे

spot_img
spot_img
spot_img

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बेहला में आयोजित जनसभा में मोदी सरकार पर जमकर प्रहार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के घर-घर तिरंगा के आह्वान पर तंज कसते हुए कहा कि वे जन्म से ही तिरंगा फहराती हैं। उनसे यह नहीं सीखना होगा कि तिरंगा फहराना है। वह अपनी इच्छा से फहराएंगी, वे हमें क्या सिखाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास बदला जा रहा है। एजेंसी से भय दिखाया जा रहा है, ताकि वह मुंह नहीं खोले, लेकिन वह जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बोलना बंद नहीं करेंगी, वह विरोध करती रहेंगी।

ममता बनर्जी ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि, “2024 में नरेंद्र मोदी की सरकार नहीं रहेगी। महाराष्ट्र टूट गया, अब बंगाल को तोड़ने की कोशिश की जा रही है, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं होगी।

मैं मर जाऊंगी, लेकिन हार नहीं मानूंगी

ममता बनर्जी ने कहा कि एजेंसी से भय दिखाया जाता है। महाराष्ट्र, झारखंड में खरीद-फरोख्त की जांच क्यों नहीं की जाती? क्या आप साधु हैं? मैं मर जाऊंगी, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगी। मुझे पता है कि उनकी योजना क्या है? वे कहते हैं बॉबी को गिरफ्तार करो और केष्टो को गिरफ्तार करो. तुम संत हो और मैं चोर हूं. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो जेल जाने से पीछे नहीं हटेंगी।

झारखंड बचा लिया, तो बिहार से बीजेपी चली गयी

उन्होंने कहा कि उन्होंने झारखंड सरकार को गिरने नहीं दिया। यह बंगाल पुलिस की उपलब्धि है. उन पर लोगों की अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। सभी ने देखा कि झारखंड बचा लिया, तो बिहार से बीजेपी चली गयी।

बता दें कि हाल में ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर दिल्ली में हुई बैठक में शामिल हुई थी। तृणमूल कांग्रेस की ओर आरोप लगाया गया था कि सीएम ममता बनर्जी को इस बैठक में बोलने का मौका नहीं दिया गया था।

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने भी घर-घर में तिरंगा अभियान का आह्वान किया है। इसके मद्देनजर पूरे देश में लोग अपने घरों में तिरंगा लहरा रहे हैं और आजादी की 75वर्षगांठ मना रहे हैं। वहीं इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर बताया कि ‘इंडिया’ का मतलब उनके लिए क्या है। उन्होंने MyIdeaForIndiaAt75 हैशटैग कर जनता से भी यह जानना चाहा है कि उनकी राय में देश की 75वीं स्वतंत्रता की वर्षगांठ का क्या अर्थ है।

ममता बनर्जी ने जनता से पूछी उनकी राय

वहीं ममता बनर्जी ने गत शनिवार को ट्वीट किया कि, “भारत… जहां मतभेदों के बावजूद विविधता पनपती है, भारत… जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में हैं. भारत… जहां लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों की रक्षा की जाती है. हां, यह हमारा भारत है! क्या हम सभी इस खूबसूरत विविध भूमि के गौरवान्वित लोग नहीं हैं? हमारे लिए भारत का मतलब एकता है. लेकिन, हमारे विचार अलग-अलग हैं. फिर, मेरे साथी भारतीयों, इस महान राष्ट्र के लिए आपका क्या विचार है?”

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल