Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsपहलगाम में बड़ा हादसा : जवानों से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट,...

पहलगाम में बड़ा हादसा : जवानों से भरी बस का हुआ एक्सीडेंट, 6 जवान शहीद, 32 घायल

spot_img
spot_img
spot_img

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों से भरी एक बस फ्रिसलन के आस-पास कथित तौर पर ब्रेक फेल होने के बाद रास्ते से फिसलकर नीचे नदी किनारे जा गिरी। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में 6 जवान शहीद हो गए हैं और 32 घायल हैं। वे अमरनाथ यात्रा ड्यूटी पर थे।

हादसा चंदनवारी पहलगाम में हुआ है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने जानकारी दी है कि बस में कुल 39 जवान थे, जिसमें 37 आईटीबीपी के और 2 जम्मू-कश्मीर पुलिस के थे। बस का ब्रेक फेल होने के बाद वो सड़क किनारे नदी में गिर गई। सैनिक चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। हताहत होने की आशंका है। अधिक जानकारी आनी बाकी है।

बताया गया कि जिस समय ब्रेक रास्ते से खाई की ओर से गिरी तो बस में कुछ जवान घबरा गए थे। इस बीच, आईटीबीपी के हवाले से समाचार एजेंसी ने बताया कि ये जवान अमरनाथ यात्रा वाले इलाके में तैनात किए गए थे।

7 से 10 जवानों की हालत गंभीर

सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे, जो जम्मू कश्मीर पुलिस की बस में सवार थे बता दें कि बस में सवार सभी जवान घायल हैं। सभी को अस्पताल ले जाया गया है. घटना सुबह 11 बजे की है. घायल जवानों को अनंतनाग में स्थित अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है। अनंतनाग के GMC अस्पताल में घायल जवानों का इलाज करने वाले डॉ. सैयद तारिक ने बताया कि अभी करीब 30 मरीज आए हैं जिनका उपचार किया जा रहा है. हम और हमारे सारे डॉक्टर पूरी तरह से तैयार हैं. वहीं 7 से 10 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि जरूरत पड़ने पर घायल जवानों को इलाज के लिए बाहर भी ले जाया जा सकता है।

अमित शाह ने व्यक्त किया शोक

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को ले जा रही एक बस की दुर्घटना के बारे में जानकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

शाहनवाज हुसैन ने दुख जताया

बिहार के पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट करके कहा, “कश्मीर के पहलगाम में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. अमरनाथ यात्रा में लगी ITBP की बस खाई में गिरने से कई जवानों के शहीद होने और जख्मी होने की खबर से अत्यंत पीड़ा हुई है. शहीदों के परिजनों से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करता हूं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल