Oscar 2023 : साल 2022 में अबतक कई सुपरहिट फिल्में आ चुकी हैं। वहीं अब Oscar 2023 के लिए भारत की ओर से कौन सी फिल्म नॅामिनेशन के लिए जाएगी इसकी अनाउंसमेंट भी कर दी गई है। बता दें कि Oscar नॉमिनेशन की रेस में एसएस राजामौली की RRR से लेकर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स के नाम काफी चर्चा में थी, लेकिन इन सभी को पछाड़ गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ (Chelo Show) ने बाजी मार ली। इस फिल्म को भारत सरकार की ओर से 2023 में ऑस्कर अवॅार्ड के लिए भेजने का ऐलान किया गया है।
ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जा चुका है
बता दें कि यह गुजराती फिल्म साल 2021 में आई थी, जिसका डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य किरादार निभाया हैं। फिल्म को पहली बार 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था। जिसके बाद कई अलग-अलग अवॉर्ड शो में इस फिल्म को दिखाया जा चुका है, जहां इसकी जमकर तारीफ की गई थी।
9 साल के लड़के की कहानी पर आधारित
छेलो शो फिल्म एक 9 साल के छोटे से लड़के की कहानी पर फिल्माई गई है। जो लड़का भारत के एक गाँव में रहता है और उसका फिल्म से गहरा जुड़ाव रहता है। फिल्म की कहानी में यह दिखाया गया है कि कैसे एक छोटा सा लड़का गर्मियों के वक्त में प्रोजेक्शन बूथ से फिल्में देखने में अपना पूरा टाइम बिता देता है।
बाते दें कि यह सिद्धार्थ रॉय कपूर की फिल्म्स दि लास्ट फिल्म छेलो शो रिलीज के लिए पूरी तरह रेडी है। गुजराती भाषा में आने वाले इस शो ने रीलीज से पहले ही दुनियाभर के क्रिटिक्स और दर्शकों के दिलों पर अपना कब्जा जमा लिया है। यह फिल्म 14 अक्टूबर को इसी साल गुजरात के सिनेमाघरों और देश भर के स्क्रीन्स पर रिलीज होगी।