Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop News25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दी जाएगी...

25 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दी जाएगी 21 तोपों की सलामी, जानिए और क्या-क्या होगा

spot_img
spot_img
spot_img

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के 15वें राष्ट्रपति (15th President of India) की शपथ लेंगी। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। प्रधान न्यायाधीश (CJI) एनवी रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे, शपथ समारोह के बाद राष्ट्रपति का संबोधन भी होगा। आइए जानते है कि इसके अलावा शपथ ग्रहण समारोह में क्या-क्या होने वाला हैं…

बता दें कि समारोह से पहले, निवर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति संसद पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के समापन पर राष्ट्रपति, ‘राष्ट्रपति भवन’ के लिए रवाना होंगी, जहां उन्हें एक ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति का शिष्टाचार सम्मान किया जाएगा।

मुर्मू ने यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया

64 साल की मुर्मू ने बृहस्पतिवार को विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर इतिहास रच दिया। मुर्मू ने निर्वाचक मंडल सहित सांसदों और विधायकों के 64 प्रतिशत से अधिक वैध वोट प्राप्त किए और भारी मतों के अंतर से चुनाव जीता। वह देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेंगी। मुर्मू को सिन्हा के 3,80,177 वोटों के मुकाबले 6,76,803 वोट मिले।

शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी

वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी। वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला भी हैं। गौर हो कि भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को हर महीने करीब 5 लाख रुपये की सैलरी मिलेगी,राष्ट्रपति को कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं, जिसमें उन्हें जीवनभर के लिए फ्री मेडिकल, घर और इलाज की सुविधा भी मिलती है, इसके अलावा भारत सरकार राष्ट्रपति के रहने, स्टाफ और मेहमानों के स्वागत के लिए 2.25 करोड़ रुपये हर साल खर्च करती है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल