Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsडिप्टी CM ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- दंगा कराने...

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार, बोले- दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते

spot_img
spot_img
spot_img

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा द्वारा चलाए जा रहे हर-घर तिरंगा अभियान (Har-Ghar Tiranga Abhiyan) को लेकर भाजपा पर तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगा करवाने और इससे सतर्क रहने की बात कही थी। वहीं उनके इस बयान का यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते।

उन्होंने आगे कहा कि बांटने का काम तो अखिलेश यादव ने किया है, जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

रात में सपने देखने के बजाय दिन में देखना शुरू करें

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ब्रजेश पाठक कहा कि अखिलेश यादव ने सैफई को ही पूरा प्रदेश समझ लिया था, तभी तो प्रदेश के विकास के बजाय वह सिर्फ सैफई तक ही सीमित थे। मेरी उन्हें सलाह है कि रात में सपने देखने के बजाय दिन में देखना शुरू करें। सपा मुखिया ने डिफेंस कारिडोर और गोरखपुर के खाद कारखाना सहित दर्जनों प्रोजेक्ट सपने में ही पूरे कर दिए थे, इसीलिए उन्हें दिन में भी ऐसा ही लगता है।

सपा सरकार में रोजाना होते थे दंगे: ब्रजेश पाठक

उन्होंने कहा कि सपा सरकार की सोच ही भाई, भतीजावाद और जातिवाद तक सीमित थी। सपा सरकार में रोजाना दंगे होते थे जबकि बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था की देशभर में दुहाई दी जा रही है। योगी मॉडल दूसरे प्रदेश अपने प्रदेशों में लागू कर रहे हैं। दलितों, पिछड़ों और मुसलिमों के लिए जितना काम योगी सरकार ने किया है, उतना पिछली किसी सरकार ने नहीं किया होगा। सपा तुष्टीकरण की राजनीति करती है।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई बार इस बात का जिक्र किया है कि जब उनसे मिलने विदेशी प्रतिनिधिमंडल आता था, तो उन्हें ये बताने में शर्म महसूस होती थी कि हम देश की सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश होने के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था देश में छठे नंबर की है। उन्होंने इसके लिए पिछली सरकारों को भी दोष दिया था कि इस बारे में न उनकी कोई सोच रही और न ही नीति।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल