Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalNayab Singh Saini : जानें कौन है हरियाणा के नए सीएम नायब...

Nayab Singh Saini : जानें कौन है हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी, मनोहर लाल खट्टर के माने जाते है करीबी

spot_img
spot_img

Nayab Singh Saini : मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकत कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उन्होंने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। नायब सैनी हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर का करीबी माने जाते है, शपथ ग्रहण करने के पहले उन्होंने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आइए जानते है कि हरियाणा के नये सीएम (Haryana New CM Nayab Singh Saini) के बारें में और राजनीतिक करियर…

जानें कौन है नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) का जन्म अम्बाला के गांव मीज़ापुर माजरा में 25 जनवरी, 1970 को हुआ था। वो अंबाला जिले के नारायणगढ़ विधानसभा के गांव मिर्जापुर के निवासी वाले हैं। उन्होंने मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है, वो एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।

नयाब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर

वहीं नायब सिंह सैनी के राजनीतिक करियर की बात करें तो, उनका ओबीसी और अन्य पिछड़ा वर्ग में काफी प्रभाव है, वो कुरुक्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं। वह संसद में श्रम की स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। वह RSS से भी जुड़े रहे हैं। पिछले साल अक्टूबर में उन्हें बीजेपी राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया था। साल 1996 में नायब सिंह सैनी ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी संगठन में एंट्री के साथ की थी। साल 2000 तक उन्होंने यहां कामकाज किया और संगठन में वह अलग-अलग पदों कार्यरत रहे।

सन् 2002 में उनको अंबाला में युवा विंग का जिला महासचिव बनाया गया, साल 2005 में वो अंबाला में जिला अध्यक्ष बने। पार्टी के लिए उनके समर्पण भाव को देखते हुए साल 2009 में वो हरियाणा में बीजेपी किसान मोर्चा के राज्य महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। साल 2012 में प्रमोशन के बाद नायब सिंह सैनी को अंबाला बीजेपी जिला अध्यक्ष बनाया गया, इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पदों पर सेवाएं दीं।

साल 2014 में पहली बार बने विधायक

साल 2024 में नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर चमका, जब वो पहली बार जिला अंबाला की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने। बीजेपी ने उनको टिकट दिया और वह पार्टी के विश्वसनीयता पर खड़े भी उतरे। साल 2016 में उनको हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया। वह खान और भू-विज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी रहे। 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह को 3 लाख 84 हजार 591 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में नायब सैनी को 6 लाख 88 हजार 629 वोट मिले थे, वहीं निर्मल सिंह को सिर्फ 3 लाख 84 हजार 591 वोट हासिल हुए थे।

खट्टर के करीबी माने जाते हैं

बता दें नायब सिंह सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, मनोहर लाल खट्टर की समहति से ही नायब सिंह सैनी का नाम तय किया गया है। वहीं बीजेपी संगठन में भी उनकी पकड़ काफी अच्छी मानी जाती है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल