Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalLok Sabha Chunav 2024 : BJP ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट...

Lok Sabha Chunav 2024 : BJP ने की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, एक बार फिर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे PM मोदी

spot_img
spot_img

Lok Sabha Chunav 2024 : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस पहली ल‍िस्‍ट में कुल 195 कैंड‍िडेट्स के नामों की घोषणा की गई है। इसके अलावा 34 मंत्र‍ियों को भी ट‍िकट दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फ‍िर वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी ने पीएम मोदी को तीसरी बार वाराणसी से चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव में उतरेंगे।

Lok Sabha Chunav 2024 : 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के नामों की भी घोषणा

इसके अलावा 34 केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्रियों के नामों की भी घोषणा की गई है। साथ ही लोकसभा स्पीकर और दो पूर्व मुख्यमंत्री के नाम भी इस पहली ल‍िस्‍ट में शाम‍िल हैं।

पहली ल‍िस्‍ट में 28 मह‍िलाओं को म‍िली ट‍िकट

बीजेपी ने पहली ल‍िस्‍ट में 28 महिला कैंड‍िडेंट्स को भी ट‍िकट द‍िया है। वहीं 47 युवा उम्मीदवारों को भी चुनावी मैदान में उतारा है। कुल 195 सीटों में से 27 एससी, 18 एसटी, 57 ओबीसी कैंड‍िडेट हैं।

बीजेपी ने कई पुराने चेहरे पर जताया विश्वास

बीजेपी की लिस्ट में कई बड़े चेहरे भी शामिल है। पार्टी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव में उतारा है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना सीट से, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से उम्मीदवार बनाया गया हैं। मंनोज तिवारी को भी पार्टी की तरफ से टिकट मिल गया है।

मथुरा सीट से हेमा मालिनी को एक बार फिर बीजेपी ने मैदान में उतारा है। पार्टी के तेजतर्रार नेता निशिकांत दुबे एक बार फिर गोड्डा सीट से चुनाव में उतरेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा को खुंटी लोकसभा सीट से टिकट मिला है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भी लोकसभा चुनाव का टिकट मिल गया है।

इन राज्‍यों से हैं बीजेपी के 195 उम्‍मीदवार

उत्तर प्रदेश 51
पश्चिम बंगाल 20
मध्‍य प्रदेश 24
गुजरात 15
राजस्‍थान 15
केरल 12
तेलंगाना 9 सीट
असम 11
झारखंड 11
छत्तीसगढ़ 11
दिल्‍ली 5
जम्‍मू कश्‍मीर 2
उत्तराखंड 3
अरुणाचल प्रदेश 2
गोवा 1
त्रिपुरा 1
अंडमान निकोबार 1
दमन एवं दीव 1

देखें , यूपी के बीजेपी से 51 उम्मीदवारों के नाम

1- वाराणसी – नरेंद्र मोदी
2- कैराना – प्रदीप कुमार
3- मुज़फ्फरनगर – संजीव बालियान
4- नगीना – ओम कुमार
5- रामपुर – घनशयाम लोधी
6- सम्भल – परमेश्वर सैनी
7- अमरोहा – कंवर सिंह तंवर
8- नोएडा – डॉ महेश शर्मा
9- बुलन्दशहर – भोला सिंह
10- मथुरा – हेमा मालिनी
11- आगरा- एसपी सिंह बघेल
12- फतेहपुर – राजकुमार चहर
13- एटा – राजवीर सिंह
14- आंवला – धर्मेंद्र कश्यप
15- शाहजहांपुर – अरुण सागर
16- लखीमपुर – अजय मिश्रा टेनी
17- धौरहरा – रेखा वर्मा
18- सीतापुर – राजेश वर्मा
19- हरदोई – जय प्रकाश रावत
20- मिश्रिख – अशोक रावत
21- उन्नाव – साक्षी महाराज
22- मोहनलालगंज – कौशल किशोर
23- लखनऊ – राजनाथ सिंह
24- अमेठी – स्मृति ईरानी
25- प्रतापगढ़ – संगम लाल गुप्ता
26- फरूखाबाद – मुकेश राजपूत
27- इटावा – राम शंकर कठेरिया
28- कन्नौज – सुब्रत पाठक
29- अकबर नगर – देवेंद्र भोले
30- जालौन – भानु प्रताप सिंह वर्मा
31- झांसी – अनुराग शर्मा
32- हमीरपुर – पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
33- बांदा – आरके सिंह पटेल
34- फतेहपुर – निरंजन ज्योति
35- बाराबंकी – उपेंद्र रावत
36- अयोध्या – लल्लू सिंह
37- अम्बेडकरनगर – रितेश पांडेय
38- श्रावस्ती – साकेत मिश्रा
39- गोंडा – कीर्तिवर्धन सिंह
40- डुमरियागंज – जगदम्बिका पाल
41- बस्ती – हरीश द्विवेदी
42- संतकबीरनगर – प्रवीण निषाद
43- महराजगंज – पंकज चौधरी
44- गोरखपुर – रवि किशन
45- कुशीनगर – विजय दुबे
46- बांसगांव – कमलेश पासवान
47- लालगंज – नीलम सोनकर
48- आज़मगढ़ – दिनेश लाल यादव निरहुआ
49- सलेमपुर – रविन्द्र कुशवाहा
50- जौनपुर – कृपा शंकर सिंह
51- चंदौली – महेंद्र पांडेय

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल