Friday, May 10, 2024
spot_img
HomeInteresting Factsभारत में यहां लगाई गई है दुनिया की पहली Vikramaditya Vedic Clock,...

भारत में यहां लगाई गई है दुनिया की पहली Vikramaditya Vedic Clock, जानिए कैसे बताएगी सही समय और मुहूर्त

spot_img
spot_img

Vikramaditya Vedic Clock : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज 1 मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) में दुनिया की पहली वैदिक घड़ी का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। कहा जा रहा है कि ये कोई आम घड़ी नहीं बल्कि महाकाल की नगरी उज्जैन में स्थापित होने वाली दुनिया की पहली वैदिक घड़ी होगी, जो जंतर-मंतर के पास 85 फुट ऊंचे टावर पर लगाई गई है। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का आयोजन उज्जैन के चिंतामन बायपास मार्ग रोड पर स्थित जंतर-मंतर परिसर में किया जाएगा। आइए जानते है कि ये घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) कैसे काम करेगी और इसकी क्या क्या खासियत है।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की खासियत (Vikramaditya Vedic Clock Features)

महाकाल की नगरी उज्जैन हमेशा से काल गणना का केंद्र रही है। दुनियाभर में उज्जयिनी से निर्धारित और प्रसरित समय का पालन किया जाता है। अब उज्जैन में दुनिया की पहली बार डिजिटल वैदिक घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) लगाई गई रही है, जिसकी कई विशेषताएं हैं।

Also Read – Unique Clock : दुनिया की अनोखी घड़ी, जिसमें कभी नहीं बजता 12, जानें पीछे की दिलचस्प कहानी

दुनिया की पहली डिजिटल वैदिक घड़ी

खास बात यह है कि यह घड़ी पूरी तरह डिजिटल है। इस घड़ी में घंटे, मिनट और सेकेंड की सुई नहीं है जो आमतौर पर बाकी घड़ियों में होती है। इसमें 48 मिनट का एक घंटा होगा। यह घड़ी काल गणना के साथ मुहूर्त, ग्रहण तिथि, वार, पर्व, व्रत, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया योग, ग्रह-भद्रा स्थिति, सूर्य-चंद्र ग्रहण के साथ सभी त्यौहारों के साथ हिंदू कैलेंडर में मिलने वाली हर चीज के बारे में भी बताएगी।

मुहूर्त, ग्रहों की स्थिति भी दिखाएगी

इस घड़ी (Vikramaditya Vedic Clock) में सूर्योदय से अगले सूर्योदय 30 घंटे की टाइमिंग दिखाई देगी। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम (IST) के आधार पर इसमें 60 मिनट नहीं बल्कि 48 मिनट का 1 घंटा तय किया गया है। इस घड़ी में 24 घंटों को 30 मुहूर्तो में बांटा गया है।

वैदिक घड़ी का ऐप

सन् 1906 से पहले समय की गणना के लिए इसी इसी वैदिक पद्धति का इस्तेमाल किया जाता था। इसी को ध्यान में रखते हुए वैदिक घड़ी का निर्माण किया गया है। इस वैदिक घड़ी का एक ऐप भी बनाया गया है, जिसमें यूजर्स बताई गई समस्त जानकारी भी देख पाएंगे।

इस घड़ी में ग्राफिक्स का भी यूज किया गया है, जिसमें हर घंटे में अलग-अलग तस्वीरें इसमें दिखाई देंगी। घड़ी में होने वाले बदलाव की जानकारी आपको ऐप पर दिखाई देगी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल