Saturday, May 11, 2024
spot_img
HomeDharmaLunar Eclipse 2023 : 28 अक्टूबर को लग रहा 2023 का आखिरी...

Lunar Eclipse 2023 : 28 अक्टूबर को लग रहा 2023 का आखिरी चंद्रगहण, जानिए सूतक काल और ग्रहण का समय

spot_img
spot_img

Lunar Eclipse 2023 : 28 अक्‍टूबर शनिवार को साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसी दिन शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) भी है। चंद्रग्रहण 28 और 29 अक्‍टूबर की मध्‍यरात्रि में लगने जा रहा है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां सूतक के नियम भी लागू होंगे। आइए जानते है चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल का समय और अन्य जरुरी जानकारी…

Lunar Eclipse 2023 : इन जगहों पर दिखेगा चंद्र ग्रहण

शनिवार की रात में लगने वाला चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) है। इस ग्रहण को भारत के अलावा यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका, उत्तर व पूर्व दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, हिन्द महासागर और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा।

जानें चंद्र ग्रहण और सूतक का समय

भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण (Lunar Eclipse 2023) 28 अक्‍टूबर को रात को 01:05 बजे से लगेगा और रात 02:24 पर समाप्‍त होगा। चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक लग जाते हैं। इस हिसाब से सूतक काल 28 अक्‍टूबर की शाम 04:05 बजे शुरू हो जाएगा।

आंशिक होगा चंद्र ग्रहण (Partial Lunar Eclipse)

28-29 अक्‍टूबर की मध्‍यरात्रि में लगने जा रहा ये चंद्रग्रहण आंशिक होगा। जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के कुछ हिस्‍से पर पड़ती है, तब इसे आंशिक चंद्र ग्रहण कहा जाता है। ये ग्रहण लंबे समय के लिए नहीं लगता है, लेकिन ज्‍योतिष के हिसाब से इसमें भी सूतक के सारे नियमों का पालन करना पड़ता है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल