Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeBusinessBank Holidays in October 2023 : अक्टूबर महीने में 15 दिन रहेगा...

Bank Holidays in October 2023 : अक्टूबर महीने में 15 दिन रहेगा बैंक हॅालिडे, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img

Bank Holidays in October 2023 : कल से अक्टूबर महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने कई बड़े पर्व, त्योहार, जयंती और दिवस पड़ रहे हैं। ऐसे में आरबीआई (RBI) ने अक्टूबर महीने में बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays October 2023) की लिस्ट जारी कर दी है, जिसके अनुसार, पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। अगर आपको अपने बैक से जुड़ा कोई जरूरी काम हैं तो उसे समय से फटाफट निपटा लें। आपकी सुविधा के लिए हम अक्टूबर महीने में बैंकों में होने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट लेकर आएं है। तो चलिए जानते है कि अक्टूबर महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holidays in October 2023 : रिजर्व बैंक ने जारी की हॅालिडे लिस्ट

बता दें कि रिजर्व बैंक (Reserve Bank Of India) हर कैलेंडर वर्ष के लिए हॅालिडे की लिस्ट तैयार करता है। RBI ने अक्टूबर में बैंकों की छुट्टियों को लेकर हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है। अक्टूबर में गांधी जयंती और दशहरा समेत कई बड़े त्योहार हैं, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। बैंक की यह छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन रहने वाली हैं। यहां Bank Holiday List दी गई है, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपके शहर में किस-किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इन छुट्टियों (Bank Holidays in October 2023) की लिस्ट में साप्ताहिक छुट्टियां (शनिवार और रविवार) भी शामिल हैं।

जानें अक्टूबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

1 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
2 अक्टूबर, 2023- गांधी जयंती के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे
8 अक्टूबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
14 अक्टूबर, 2023- महालया, दूसरा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
15 अक्टूबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
18 अक्टूबर 2023- कटि बिहु के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे.
21 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा/महा सप्तमी के कारण अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे.
22 अक्टूबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
24 अक्टूबर, 2023- दशहरा, हैदराबाद, इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
25 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा (दसई), गंगटोक, में बैंक बंद रहेंगे.
26 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा (दसई)/परिग्रहण दिवस गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
27 अक्टूबर, 2023- दुर्गा पूजा (दसई) गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
28 अक्टूबर, 2023- लक्ष्मी पूजा, चौथा शनिवार, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
29 अक्टूबर, 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
31 अक्टूबर, 2023- सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती, अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे.

ऑनलाइन करें कामकाज

बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य इवेंट पर निर्भर करती हैं। यानी कि हर एक राज्य और शहरों में ये अलग-अलग हो सकती हैं। वैसे, भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेगी। ऐसे में अगर आप छुट्टियों के दिन कोई काम करना चाहते हैं तो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि बैंक हॉलिडे लिस्ट आप RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इसे चेक कर सकते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल