Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeViral VideoChandrayaan 3 : किसी ने किया चंद्रयान-3 के यात्रियों को सलाम! किसी...

Chandrayaan 3 : किसी ने किया चंद्रयान-3 के यात्रियों को सलाम! किसी को पता ही नहीं क्या है चंद्रयान, नेताओं के ऊटपटांग बयान सुन आप भी पकड़ लेंगे सिर

spot_img
spot_img

Chandrayaan 3 Landing on Moon : आखिर कार 40 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) का रोवर चंद्रमा के साउथ पोल पर 23 अगस्त को लैंड किया। इस सफल लैडिंग के साथ ही भारत दुनिया का पहला देश बन गया है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया। चंद्रयान-3 सफल लैंडिंग की खबर दुनिया भर में चर्चा का विषय है। दुनियाभर के नेताओं ने भारत और इसरो को मिशन मून के सफल होने की बधाई दी। वहीं भारत में भी कई राजनेताओं ने भी इसरो को बधाई दी, लेकिन इसी बीच कुछ नेताओं का बयान काफी चौंकाने वाला रहा, जिसे लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल करते हुए दिखाई दे रहे है। आइए जानते है कि किस नेता ने क्या बयान दिया।

Chandrayaan 3 : देखें नेताओं का ऊटपटांग बयान

सेफ लैंडिंग हुई जो यात्री गए हैं, उनको सलाम करता हूं

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने Chandrayaan-3 की सफल लैडिंग को लेकर कहा, ”हम कामयाब हुए और सेफ लैंडिंग हुई जो यात्री गए हुए हैं हमारे उनको सलाम करता हूं। हमारा देश एक कदम और साइंस और स्पेस में आगे बढ़ा, उसके लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।” इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अशोक चांदना के बयान की चुटकी लेना शुरू कर दी, क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि चंद्रयान 3 मिशन मानवरहित है।

राकेश शर्मा को राकेश रोशन बोल गईं सीएम ममता

वहीं इस लिस्ट में दूसरा नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है। जिन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान अपने बचपन का किस्सा सुनाते हुए बोली कि अंतरिक्ष में भारत की पहली कोशिश का जिक्र किया और कहा जब पहली बार भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश रोशन स्पेस में गए थे। दरअसल उन्होंने राकेश शर्मा की जगह राकेश रोशन का नान ले लिया, उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स शेयर किए जा रहे हैं और उन्हें काफी ट्रोल कर रहे है।

लो ओपी राजभर ये क्या बोल गए

सुभासपा चीफ ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा, ”हम तो भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देते हैं। दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। जो चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3) की बात कर रहे हैं, इसके लिए हम उनको बधाई देते हैं। कल धरती पर सकुशल उसके आने का जो टाइम है, आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए.” इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनकी काफी चुटकी ले रहे और खूब तंज किया जा रहा है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार रहे चंद्रयान से अंजान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक पत्रकार ने जब चंद्रयान 3 को लैंडिंग पर टिप्पणी करने कहा तो वे एकदम ठिठक से गए। उनके चेहरे के हावभाव से अंदाज लगाया जा सकता था कि उन्हें इस मिशन की कोई जानकारी नहीं थी। इसके बाद बिहार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी ने धीरे से नीतीश कुमार के कान में कुछ कहा, तब जाकर नीतीश कुमार ने कहा कि चंद्रयान तो अच्छी बात है।

तेजप्रताप ने तो हद ही कर दी

चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर बिहार सरकार के मंत्री व लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने तो हद ही कर दी। चंद्रयान-3 पर उन्होंने अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी है। बिहार के पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव से जब चंद्रयान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि चंद्रयान मौसम का पता लगाता है। उन्होंने आगे कहा कि चंद्रयान ऊपर अंतरिक्ष के ग्रहों का पता लगाता है कि कहां क्या है… जो वैज्ञानिक इसमें हैं उनको बहुत धन्यवाद देते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल