Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshMaha Bhairava Ashtami : संहार भैरव की नयनाभिराम झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए...

Maha Bhairava Ashtami : संहार भैरव की नयनाभिराम झांकी देख मंत्रमुग्ध हुए भक्त, दर्शन को लगी कतार

spot_img
spot_img
spot_img

वाराणसी। महाभैरवाष्टमी के पावन अवसर पर काशी खंडोक्त अष्ट भैरव में से एक श्री श्री 1008 श्री संहार भैरव बाबा का शनिवार को हर्षोल्लास पूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाबा के त्रिपुरा भैरवी स्थित मंदिर की नयनाभिराम झांकी सजाई गई थी।

पूरे मंदिर परिसर को अशोक और कामिनी की पत्तियों के साथ ही गेंदे और गुलाब के फूलों से आकर्षक सजावट की गई थी। पूरे परिसर को रंग बिरंगे गुब्बारों और कृत्रिम झालरों से सजाया गया था। मंदिर के महंत पं. कन्हैया त्रिपाठी ने सप्त ब्राह्मणों के आचार्यत्व में षोडषोपचार विधि से भैरव बाबा की सविधिक पूजा अर्चना के बाद वृहद आरती की।

इसके बाद भक्तों में पंचगव्य और प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर पं कन्हैया त्रिपाठी, पं किशोरी रमण दूबे (महाराज), श्याम नारायण शर्मा, पं राजनाथ तिवारी, अजय शंकर तिवारी, गिरीश ठाकुर, विनय दूबे, राम गौड़, रम्मा, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा समेत क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल