Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeTrendingUP : काटने वाले सांप को ही खा गया ये शख्स, डॅाक्टरों...

UP : काटने वाले सांप को ही खा गया ये शख्स, डॅाक्टरों ने बताया- स्वस्थ

spot_img
spot_img

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप हैरान हो जाएगे। दरअसल, यहां के एक अधेड़ व्यक्ति को सांप ने काट लिया। जिसके बाद उसे गुस्सा आया और उसने सांप को ही अपना निवाला बना लिया। इसकी जानकारी के बाद अधेड़ के परिजन घबरा गए और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि मरीज की हालत स्थिर है। सांप काटने और फिर सांप को खा जाने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, कमासिन थाना के स्योहत गांव के निवासी माताबदल सिंह खेत से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सांप ने काट लिया। इसके बाद माताबदल को गुस्सा आ गया और फिर उसने ही सांप को ही अपना निवाला बना लिया। इसके बाद जब वे घर लौटे तो हाथों पर खून देखकर घरवालों ने पूछताछ की, तब उसने पूरी कहानी बताई।

मामले की जानकारी के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में माताबदल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों का कहना है कि व्यक्ति खतरे से बाहर है।

डॉ विनीत सचान का कहना है कि मरीज बिल्कुल स्वस्थ है उसे किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इधर सांप काटने की सूचना पर गांव में ढोल बजवा दिया गया, सांप का जहर उतारने वाले वैद्य टाइप के लोग आ गए, वो खुद इस मामले को देख हैरान हैं। सांप काटने के बाद भी व्यक्ति स्वस्थ है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल