Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeTrendingकाव्या देगी अनुपमा को धोखा, छिपाएगी सच्चाई, लगाएगी ये बड़ा आरोप

काव्या देगी अनुपमा को धोखा, छिपाएगी सच्चाई, लगाएगी ये बड़ा आरोप

spot_img
spot_img
spot_img

स्टार पल्स (Star Plus) पर प्रसारित पॉपुलर टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) शो दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह शो टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर रहता है। शो का फिलहाल जो ट्रैक चल रहा है उसमें आपने देखा कि अनुज (Anuj) और वनराज (Vanraj) दोनों खाई से नीचे गिर जाते हैं और इसकी जानकारी पुलिस उन्हें देती है। इस खबर को सुनने के बाद कपाड़िया और शाह परिवार एक्सीडेंट वाली जगह पहुंच जाता है। वहां पहुंचकर सभी हैरान हो जाते हैं क्योंकि अनुज की गाड़ी सही सलामत दिखती है तो सभी जानना चाहते हैं कि अगर गाड़ी के साथ दोनों खाई में नहीं गिरे तो बाहर आकर ऐसा क्या हुआ कि दोनों खाई में गिर गए।

वहीं अनुपमा इस दौरान सदमे में होती है तो वहीं काव्या (Kavya) का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों को खाई में गिरते हुए काव्या ने देखा है। पुलिस सभी को बताती है कि काव्या ने उन्हें जानकारी दी थी जिसके बाद सभी काव्या से पूछते हैं कि वहां आखिर हुआ क्या।

बता दें कि वनराज, अनुज को खाई में गिरने से बचाने की पूरी कोशिश करता है, लेकिन वह भी गिर जाता है। हालांकि दोनों को दूर से देख रही काव्या को लगता है कि वनराज ने ही अनुज को गिराया है।

काव्या बोलेगी झूठ

इसी बीच काव्या को कोई धमकी देता है और कहता है कि सभी को सच्चाई बदल कर बताना। काव्या, वनराज को बचाने के लिए झूठ बोलेगी। वह अब सारा इल्जाम अनुज पर लगा देगी। काव्या कहेगी कि अनुज ने वनराज को धक्का मारा है। अब काव्या के इस स्टेटमेंट के बाद क्या हंगामा होगा ये देखना दिलचस्प होगा।

काव्या अनुपमा से छिपाएगी सच्चाई

रिपोर्ट्स की मानें तो काव्या तो अनुपमा से सच्चाई छिपाएगी, लेकिन जब वनराज को होश आएगा, वह सब अनुपमा को बताएगा। वह बताएगा कि खाई में गिरने से पहले क्या हुआ था। वह अंकुश, अधिक और बरखा की सच्चाई अनुपमा को बताएगा, लेकिन क्या इस बार अनुपमा उस पर विश्वास करेगी या वह वनराज को ही दोषी मानेगी। इसके अलावा अंकुश और बरखा की सच्चाई पता चलने के बाद वह क्या फैसला लेगी, ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा और फैंस अपकमिंग एपिसोड्स को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल