Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsवाराणसी के डॉक्टर की अनोखी पहल, अपने हर पेशेंट को दे रहें...

वाराणसी के डॉक्टर की अनोखी पहल, अपने हर पेशेंट को दे रहें तिरंगा, जगा रहे देशभक्ति की अलख

spot_img
spot_img
spot_img

आजादी की 75वां वर्षगांठ पर इस बार पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान का आह्वान किया है। जिसके तहत पीएम मोदी ने सभी देशवासियों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा (Tricolor) फहराने की अपील की थी। पीएम की इस अपील के बाद देशभर में जबरदस्त क्रेज भी देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी एक डॉक्टर को अनोखे तरीके से आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) मनाते देखा जा रहा हैं। वे अपने हर पेशेंट को तिरंगा देकर निवेदन कर रहे हैं कि वे अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं और इस की मुहिम को आगे बढ़ाएं।

दरअसल, वाराणसी के हृदय रोग विशेषज्ञ हैं और बीएचयू के पूर्व सहायक प्रोफेसर डॉ आशीष जायसवाल अपने क्लीनिक पर आने वाले सभी पेशेंट को तिंरगा दे रहें और उनमें देशभक्ति की अलख जगा रहें हैं। साथ ही उनसे निवेदन कर रहें है कि वह हर-घर तिरंगा मुहिम को आगे बढ़ाएं और अपने-अपने घर पर तिरंगा जरूर लगाएं।

लोगों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना जागृत हो

डॉ आशीष जायसवाल ने बताया कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसमें लोगों में देश प्रेम की भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य की भावना जागृत हो। लोग अपने जिम्मेदार नागरिक होने के कर्तव्य को समझें। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए है, उसमें जो लोगों का बलिदान है उसको लोग याद करें और समझें कि हम अपने देश को आगे ले जाने के लिए कैसे सहयोग कर सकते है।

अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं

उन्होंने बताया कि जो भी क्लीनिक पर पेशेंट आते है उन्हें हर-घर तिरंगा मुहिम के तहत तिरंगा देते है। और उनको बताते है कि इसमें कैसे वो अपना योगदान दें। क्योंकि ये आजादी हम लोगों बहुत ही मुश्किलों से मिली है, तो इसके महत्व को वो जाने और अपना योगदान देते हुए आजादी के अमृत महोत्सव को ऐतिहासिक बनाएं।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल