केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की सरकार पर जमकर हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भ्रष्टाचार के आरोपों पर CBI जांच के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है और इतने बड़े मैटर पर अरविंद केजरीवाल चुप हैं, इससे साफ झलकता है कि उनके नाक के तले उन्हीं के लोगों ने मिलकर एक बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल जी ने दिल्ली के लोगों का पैसा लूट लिया। शराब माफिया को मालामाल कर दिया और गरीब लोग आपदा के वक्त दिल्ली छोड़कर जा रहे थे। ‘आपकी सरकार उस समय भी शराब माफिया को धन-धन कराने की बात कर रही थी।
अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘सत्येंद्र जैन (दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री) जी को अभी तक बेल नहीं मिली है। उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप भी लगे हैं। वह जेल भी गए। जेल जाते ही उनकी याददाश्त चली गई। क्या मनीष सिसोदिया जी की भी याददाश्त जाने वाली है?
केजरीवाल की चुप्पी से झलकता है घोटाला’
केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा, ‘आपके भ्रष्टाचार मंत्री (मनीष सिसोदिया) का तत्काल इस्तीफा होना चाहिए। अरविंद केजरीवाल जैसे भ्रष्ट व्यक्ति को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘दिल्ली के उपराज्यपाल ने इन गंभीर भ्रष्टाचार के आरोपों पर सीबीआई इन्वेस्टिगेशन के लिए गृह मंत्रालय को पत्र लिखा और उस पर केजरीवाल चुप रहे। इससे साफ दिखता है कि आपके नाक के तले आपके के लोगों ने मिलकर घोटाला किया है।