Tuesday, March 18, 2025
spot_img
spot_img
HomeTop Newsइस देश में कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60 हजार रुपये,...

इस देश में कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60 हजार रुपये, वजह जानकर चौक जाएंगे

spot_img
spot_img
spot_img

एड्स और कई दूसरी तरह की यौन संबंधित बीमारियों से बचने के लिए कंडोम काफी कारगर उपाय है। इसके अलावा गर्भनिरोधक के कारगर उपायों में भी कंडोम का प्रयोग किया जाता है। साधारण तौर पर एक कंडोम के पैकेट की कीमत 10 रुपये से शुरू होकर 50-60 रुपये तक जाती है, लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा देश हैं जहां पर कंडोम के पैकेट की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे, यहां पर दुनिया का सबसे महंगा कंडोम मिलता है। तो चलिए जानते है कौन सा है वो देश और क्या कारण है जो यहां कंडोम की कीमत है इतनी मंहगी।

यहां पर मिल रहा सबसे महंगा कंडोम

दरअलस, दक्षिण अमेरिका के एक देश वेनेजुएला में कंडोम के एक पैकेट की कीमत 60 हजार रुपये है। यानी एक तरह से देखें तो वेनेजुएला में दुनिया का सबसे महंगा कंडोम भी बिक रहा है। अगर भारत से तुलना करके देखा जाए तो यहां पर 60 हजार रुपये में आप स्कूटी, गहने, आईफोन जैसे महंगे सामान खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें-जॅाब पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका : डिलीवरी बॉय बनकर पेस्ट्री के डिब्बे में भेजा रेज्यूमे, लिखा ये मजेदार मैसेज

वेनेजुएला में हाल ही में एक स्टोर पर जब कंडोम का एक पैकेट 60 हजार में बिका तब से यह खबर दुनिया भर के सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां के लोग इस कीमत से खासे परेशान हैं और फिलहाल इसे लेकर यहां की सरकार की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है।

क्यों इतना महंगा मिल रहा है कंडोम

दरअसल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में किसी भी स्थिति में गर्भपात कानूनी रूप से अपराध है। जेल जाने और अबॉर्शन की स्थिति न बने इसके लिए लोग पहले से अलर्ट रहते हुए सावधानी से संबंध बनाते हैं। ऐसे में यहां गर्भनिरोध से जुड़े सामान लगातार महंगे होते जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-अजब-गजब : बॉयफ्रेंड ने दिया प्यार में धोखा तो गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा की उड़ गए आशिक के होश

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2015 के मुताबिक, वेनेजुएला में किशोरियों में गर्भावस्था के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इस मामले में वेनेजुएला लैटिन अमेरिकी देशों में सबसे आगे है। वेनेजुएला जैसे देशों में, जहां किशोरियों में गर्भावस्था सबसे अधिक है। गर्भपात पर पाबंदी लगी है, ऐसे में कंडोम की कीमतों में यह इजाफा चौंकाता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल