Sukhwinder Singh Sukhu Oath Ceremony : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए है। राज्यपाल ने उन्हें राज्य के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही मुकेश अग्निहोत्री (Mukesh Agnihotri) को भी उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। बता दें कि, सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री दोनों चार बार से विधायक हैं, पार्टी ने अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
रविवार को शिमला के रिज मैदान पर दोपहर 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के कई नेता मौजूद शामिल रहे।
शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्य के लिए जो भी वादे किए हैं उनको पूरा किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगने के बाद शनिवार शाम शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में भी सुखविंदर सिंह सुक्खू को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया.