Dr Jamshed J Irani Passes Away : टाटा स्टील के पूर्व एमडी जमशेद जे ईरानी (Dr Jamshed J Irani) का सोमवार की रात निधन हो गया। स्टील मैन ऑफ इंडिया’ (Steal Man Of India) के नाम से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध 86 वर्षीय डॉ ईरानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उनका टाटा मेन हॅास्पिटल में इलाज चल रहा था। बीतें दो अक्टूबर को तबियत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में एडमिट कराया गया था, जहां सोमवार की रात करीब 10 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

टाटा स्टील ने ट्वीट कर व्यक्त की संवेदना
टाटा स्टील ने खास तरीके से अपने पूर्व एमडी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, “भारत के स्टील मैन के नाम से मशहूर पद्म भूषण डॉ. जमशेद जे ईरानी के निधन पर हमें गहरी संवेदना व्यक्त की है। उनके निधन पर कॉरपोरेट जगत के साथ-साथ राजनितिक जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
भारतीय उद्योग व इस्पात व्यवसाय में दिया विशेष योगदान
डॉ ईरानी के परिवार में पत्नी डेज़ी और उनके तीन बच्चे हैं। बता दें कि ईरानी ने चार दशकों से अधिक समय तक भारतीय उद्योग, इस्पात व्यवसाय और टाटा में जबरदस्त योगदान दिया था। 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए वे जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से रिटायर हुए, जिसने उन्हें और कंपनी को विभिन्न क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। उन्होंने 1963 में ब्रिटिश आयरन एंड स्टील रिसर्च एसोसिएशन, शेफील्ड में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया था।

उसके बाद वे, 1968 में भारत लौटने पर, निदेशक (आर एंड डी) के सहायक के रूप में 1979 में टाटा स्टील में शामिल हो गए थे और उन्हें 1985 में महाप्रबंधक और अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वे 1992 में प्रबंध निदेशक बने, इस पद पर वे जुलाई 2001 तक रहे।
पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
नागपुर विश्वविद्यालय से भूविज्ञान में एमएससी किया था और फिर ईरानी ने शेफील्ड विश्वविद्यालय, यूके से डॉक्टरेट किया था। उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। धातु विज्ञान के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को मान्यता के रूप में उन्हें 2008 में भारत सरकार की ओर से लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था।