Wednesday, March 12, 2025
spot_img
spot_img
HomeTop Newsसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने New Year सेलिब्रेशन का किया विरोध, बोली-...

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने New Year सेलिब्रेशन का किया विरोध, बोली- ये कैलेण्डर का नया वर्ष है, हमारा नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Sadhvi Pragya Thakur) अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में बनी रहती है। अब न्यू ईयर को लेकर उन्होंने कहा है कि यह हमारा नया साल नहीं है, ये कैलेण्डर का नया साल है। हमारा नया साल (New Year 2023) तो चैत्र मास में आता है। सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देते दिखाई दे रहें है।

जानें क्या बोलीं भाजपा सांसद?

वीडियो में साध्वी प्रज्ञा सिंह (Sadhvi Pragya Thakur) को कहते देखा जा सकता है कि मेरे पास एक फोन आया, उन्होंने कहा कि नए साल के मौके पर आपके लिए कुछ लिखना चाहता हूं। इस पर मैंने कहा कि जिनके बारे में आप लिखना चाहते हैं, उनके लिए ये नया वर्ष (New Year) नहीं है, यह कैलेण्डर का नया वर्ष है। हमारा तो चैत्र मास पर आता है। नई फसल, नया वातावरण, नया संस्कार होता है और मातारानी का आशीर्वाद होता है। वही हमारा नया वर्ष होता है। उन्होंने कहा कि जब हमें प्रकृति के नवीनतम का एहसास होता है तो हमारा नया साल आता है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Bhopal MP) ने इसके साथ ही कहा है कि हमें वहीं करना चाहिए जिससे हमारे जीवन उमंग, उत्साह आये। हमें 31 दिसंबर की रात को पीकर सोने वाले, डांस कर चकनाचूर होने वाले लोगों से, जो कभी सुबह नहीं देखते उनसे बचना चाहिए। प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने कहा कि अगर मैंने किसी से कुछ कहा, उसने स्वीकार किया क्योंकि सत्य है, यही हमारे भारत की संस्कृति है। भारत को विश्वगुरु बनने में कोई भी देरी नहीं होगी। थोड़ी से दिक्कत है लेकिन भारत विश्वगुरु बनकर रहेगा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल