समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया है। वह काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। शहर के मेदांता अस्पताल में उन्हें “फेफड़े में संक्रमण” के चलते भर्ती कराया गया था। पिछले एक हफ्ते से उनकी तबियत काफी खराब चल रही थी। इससे पहले वो लखनऊ के मेदांता अस्पताल में थी लेकिन जब उनकी हालत खराब होने लगी तो उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए गुड़गांव लाया गया था, जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।
फेफड़ों में संक्रमण की बीमारी से हुआ निधन
साधना गुप्ता पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी परेशानी थी, जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। मुलायम सिंह यादव भी लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। मुलायम सिंह यादव ने आज सुबह भी पत्नी का हाल लेने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक बताई थी। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया। दिल्ली से चार्टेड विमान के जरिए उनका पार्थिव शरीर लखनऊ ले जाया जा रहा है, जहां परिवार के बाकी सदस्य भी मौजूद रहेंगे।
कौन थीं साधना गुप्ता?
साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी। वो औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। साल 1980 में पहली बार उनकी मुलायम सिंह यादव से मुलाकात हुई थी। साधना गुप्ता की भी पहले शादी हो चुकी थी., लेकिन पति के साथ ज्यादा दिन नहीं बनी और चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया था, जिसके बाद साधना गुप्ता और मुलायम सिंह ने शादी कर ली थी, साधना गुप्ता मुलायम सिंह से 20 साल छोटीं थीं।