Sunday, September 8, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsजानिए कौन है पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त गवर्नर Dr CV Anand Bose 

जानिए कौन है पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त गवर्नर Dr CV Anand Bose 

spot_img
spot_img
spot_img

West Bengal : डॉ सीवी आनंद बोस (CV Anand Bose) पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल नियुक्त किए गये है। राष्ट्रपति भवन की ओर से गुरुवार को एक बयान जारी कर ये घोषणा की गई कि डॉक्टर सीवी आनंद बोस बंगाल के अगले गवर्नर होंगे। ये आदेश उनके कार्यभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी होगा।

जानें कौन है डॉ. सीवी आनंद

डॉ. सीवी आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के पूर्व अधिकारी हैं। वर्तमान मेघालय सरकार में वह एडवाइजर हैं। वह लोक सेवक, आवास विशेषज्ञ, लेखक और वक्ता भी हैं। वे विश्वविद्यालय के कुलपति से लेकर भारत सरकार के सचिव, मुख्य सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वे हैबिटेट अलायंस के अध्यक्ष भी हैं और यूएन हैबिटेट गवर्निंग काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं।

बोस ने शिक्षा, वन और पर्यावरण, श्रम और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न मंत्रालयों में जिला कलेक्टर और प्रधान सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम किया है। उन्होंने सस्ते आवास, सुशासन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में कई संस्थानों की स्थापना की है। बोस ने जिनेवा में यूरोपियन काउंसिल फॉर न्यूक्लियर रिसर्च और फ्रांस में इंटरनेशनल फ्यूजन एनर्जी ऑर्गनाइजेशन में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह परमाणु उर्जा शिक्षा सोसायटी के भी अध्यक्ष रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्रीय उनकी पहल को चार बार ‘ग्लोबल बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में चुन चुकी है। इसके अलावा भारत सरकार भी उन्हें राष्ट्रीय आवास पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी है। बोस इसके अलावा पद्नाभस्वामी मंदिर खजाने पर सुप्रीम कोर्ट की समिति के प्रमुख थे। इनकी उपन्यास, लघु कथाएं, कविताएं और निबंध समेत अंग्रेजी, हिंदी और मलयालम में 32 पुस्तकें भी प्रकाशित की हैं।

बता दें कि सीवी आनंद बोस की नियुक्ति पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के अगस्त में भारत के उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने के महीनों बाद हुई है। जुलाई में, मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने राजभवन में बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। ये गणेशन का अतिरिक्त प्रभार था।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल