Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop NewsMulayam Singh Yadav की तबीयत और बिगड़ी, हॅास्पिटल ने जारी किया हेल्थ...

Mulayam Singh Yadav की तबीयत और बिगड़ी, हॅास्पिटल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन

spot_img
spot_img
spot_img

Mulayam Singh Yadav Health Bulletin : समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते कई दिनों से नाजुक बताई जा रही है, वो गुरुग्राम के मेदांता हॅास्पिटल में भर्ती है। जहां उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा गया है। उनकी तबीयत को लेकर रविवार को एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसमें नेता जी की हालात और गंभीर बताई जा रही है। विशेषज्ञ वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की मॅानिटरिंग कर रही है।

डाक्टर ने दिया ये हेल्थ अपडेट

मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ.संजीव गुप्ता ने रविवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुलायम सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू) में रखा गया है। उन्हें लगातार जीवन रक्षक दवाएं दी जा रही हैं।

Mulayam Singh

बता दें कि, 82 वर्षीय सपा नेता मुलायम सिंह यादव बीते अगस्त महीने से मेदांता हॅास्पिटल में एडमिट हैं और उनका यहां लंबे समय से इलाज चल रहा है। पिछले रविवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया।

बीते एक सप्ताह से हालत नाजुक

बता दें कि मुलायम सिंह यादव पिछले एक महीने से अधिक वक्त से इस अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बीते एक सप्ताह में उनकी तबियत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद से उनके बेटे और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल में ही मौजूद हैं जबकि भाई शिवपाल सिंह यादव का अस्पताल आने-जाने का सिलसिला बना हुआ है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल