Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsअखिलेश के CM बनाने के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार,...

अखिलेश के CM बनाने के ऑफर पर केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार, कहा- जनता से नकारे जाने के बाद तड़प रहे

spot_img
spot_img
spot_img

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा सीएम बनाए जाने वाले ऑफर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। डिप्टी सीएम ने अखिलेश को आड़े हाथों लेते हिए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य मैदान में उतरे और कहा कि हकीकत तो यह है कि अखिलेश को अपना कुनबा संभाल कर रखना चाहिए। यहीं नहीं जनता से नकारे जाने के बाद तड़पड़ा रहे हैं। किसी तरह से सत्ता में आने की जुगत में है। उनकी हालत बिन पानी वाली मछली की तरह हो गई है।

बता दें कि, हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा कि अगर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ 100 विधायक हैं तो उन्हें बिहार में हुए बदलाव को ध्यान में रखना चाहिए। अगर वो कुछ सोचते हैं तो समाजवादी पार्टी समर्थन देने के लिए तैयार हैं।

सपा के 111 में से लगभग 100 विधायक संपर्क में

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के 111 में से लगभग 100 विधायक भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं।मौर्य ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को उस प्रस्ताव का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगी।मौर्य ने अखिलेश यादव की टिप्पणियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अपने विधायकों को साथ नहीं रख पा रहे है, ऐसे में वह इस तरह की पेशकश कैसे कर सकते हैं।

अखिलेश यादव की तड़प मछली की तड़प जैसी

उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव हारने के बाद अखिलेश ऐसे तड़प रहे हैं, जैसे मछली पानी से बाहर आने पर तड़पती है। समाजवादी पार्टी अब समस्ती पार्टी है जो अपने अंत के करीब है।”मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार के पास प्रचंड बहुमत है और उसे किसी अन्य दल को तोड़ने की जरूरत नहीं है।प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और एक ओबीसी नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भी अखिलेश की टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और उन्हें अपनी ही पार्टी के सांसदों के बारे में चिंता करने की सलाह दी।

अखिलेश केशव मौर्य के बारे ज्यादा नहीं जानते

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, “अखिलेश केशव मौर्य के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं। वह मजबूती से हमारे साथ हैं और उनकी चिंता करने के बजाय, अखिलेश को अपने गठबंधन सहयोगियों, अपने परिवार, अपनी पार्टी और अपनी पार्टी के विधायकों के बारे में अधिक चिंता करनी चाहिए। जिनमें से कई हमारे संपर्क में हैं।”

बता दें, 2017 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने मौर्य को मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। इस पर तंज कसते हुए सपा और अन्य विपक्षी दलों ने तब कहा था कि मौर्य ओबीसी समुदाय से हैं, इसलिए उनको मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया।उन्होंने आगे कहा कि अगर मौर्य 100 भाजपा विधायकों का समर्थन जुटाते हैं, तो सपा उन्हें खुद मुख्यमंत्री बनाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल