Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop News5G Launch : भारत की हुई 5G युग में एंट्री, इन 13...

5G Launch : भारत की हुई 5G युग में एंट्री, इन 13 शहरों में शुरू होगी ये सर्विस

spot_img
spot_img
spot_img

5G launch : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को भारत को 5G सर्विस की नई सौगात दी। पीएम ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 5G सेवाओं की लॉन्चिंग (5G Launch) की और इसी के साथ भारत ने टेक्नोलॉजी (New Technology) के एक नए युग में प्रवेश कर लिया है। इस दौरान पीएम मोदी ने न केवल इसे लॉन्च ही किया बल्कि खुद भी पहले इस सर्विस का अनुभव किया। उन्होंने जाना की किस तरह से इसका उपयोग किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) भी मौजूद रहे।

इस दौरान देश के तीन प्रमुख दूरसंचार ऑपरेटरों ने भारत में 5G तकनीक की क्षमता दिखाने के लिए प्रधानमंत्री के सामने कई तकनीकों का प्रदर्शन किया। वहीं पीएम को हाई-सिक्योरिटी राउटर, साइबर थ्रेट डिटेक्शन प्लेटफॉर्म, अंबुपॉड जैसी 5G तकनीकों का अनुभव कराया गया। इस अवसर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने कहा कि कि जियो दिसंबर 2023 तक पूरे भारत में 5जी सेवाएं शुरू करेगा।

बता दें कि 1 अक्टूबर यानी आज से इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भी शुरुआत हो गई है, जोकि 4 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें कई दूसरे इवेंट्स भी होने वाले हैं। इस कार्यक्रम को IMC 2022 5G की वजह से ज्यादा खास माना जा रहा है।

अब भारत 4G से अपग्रेड होकर 5G सर्विस तक पहुंच गया हैं। बता दें कि, 4G के मुकाबले 5G की स्पीड 10 गुना ज्यादा होगी, बेहतर वॉइस क्वालिटी और कनेक्टिविटी के साथ इसे लाया गया है। वहीं पहले फेज में भारत के 13 शहरों में 5G सर्विस की शुरुआत हो रही है जिसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पुणे और वाराणसी शामिल है। वहीं कंपनियों का कहना है कि 2 साल में पूरे देश में यह सेवा शुरू हो जाएगी।

बता दें कि भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है। वहीं 5जी नेटवर्क (5G Network) अरबों जुड़े डिवाइसों को वास्तविक समय में डेटा शेयर करने में सक्षम बनाता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल