UP News : आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद के कई मामले सामने आते रहते है, लेकिन ये झगड़े कभी-कभी इतने आगे बढ़ जाते हैं कि ये बेहद विकराल रूप ले लेते हैं। एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जब एक दंपति के बीच आलू के परांठे को लेकर झगड़ा शुरु हो गया, जो इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया। वहीं पति की मौत के बाद कई और खुलासे हुए, जिसने सभी को हैरान कर दिया।
पति ने आलू का पराठा बनाने को कहा तो पत्नी हुई नाराज
दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की है। मिली जानकारी के अनुसार पति का नाम लक्ष्मण है उसकी शादी बुलंदशहर की युवती से 7 साल पहले हुई थी। बताया गया कि हाल ही में पति ने अपनी पत्नी से खाने के लिए आलू का पराठा मांगा तो इसी बात को लेकर पत्नी नाराज हो गई और इसे लेकर विवाद हो गया जो इतना बढ़ गया कि दोनों ने घर छोड़ दिया और बाहर निकल आए।
बहनोई से अवैध संबंध का आरोप
इसके कुछ ही देर बाद पति का शव सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला। शव के मिलते ही वहां हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पत्नी को पुलिस के हवाले कर दिया और पत्नी और उसके बहनोई के बीच अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए कहा कि पत्नी ने अपने बहनोई के साथ मिलकर पति की हत्या की है।
परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात पति ने पत्नी से खाने में आलू के पराठे मांगे थे, इससे पत्नी नाराज हो गई और पति से गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद पति बाहर चला गया और उसकी हत्या कर दी गई। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें