Tuesday, September 17, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsअखिलेश यादव का ओपी राजभर पर निशाना, कहा जो फैसला लेना चाहें...

अखिलेश यादव का ओपी राजभर पर निशाना, कहा जो फैसला लेना चाहें ले सकते हैं, जाने वाले को कौन रोक सका

spot_img
spot_img
spot_img

देश के नए राष्ट्रपति चुनाव (President Election) के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस दौरान उत्तर प्रदेश में एनडीए ने एक तरफ अपना कुनबा इस चुनाव में मजबूत करके दिखाया है, तो वहीं विपक्षी खेमे को क्रॉस वोटिंग का सामना करना पड़ा। वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। इसके अलावा सपा विधायक शहजिल इस्लाम और उनके कुछ अन्य साथियों के भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की चर्चा है। सपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने भी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान किया।

दिल्ली से चिट्ठी पॉलिटिक्स का अखिलेश का दावा

इसी बीच सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल यादव पर खुलकर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में साजिश रची गई है। इसी के तहत पहले दो डिप्टी सीएम ने ट्वीट किया और चाचा शिवपाल ने चिट्ठी लिखी है। दिल्ली से चिट्ठी पॉलिटिक्स की गई। चाचा से चिट्ठी लिखवाई गई। सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन तोड़ने पर अखिलेश ने कहा कि ओपी राजभर जो फैसला लेना है, वो ले सकते हैं। जाने वाले को कौन रोक सकता है। अब देखना यह है कि ओम प्रकाश राजभर बीजेपी के खेमे में जाते हैं या वह बीएसपी के साथ खड़े होते हैं.

बता दें कि, बीता विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ने वाले सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने यशवंत सिन्हा को वोट न देने के बाद अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने भी अखिलेश के यशवंत सिन्हा को वोट न देने के फैसले की अनदेखी कर उनको आड़े हाथों लिया है। शिवपाल ने कहा कि नेताजी (मुलायम यादव) को आईएसआई एजेंट कहने वाले (विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा) का कभी समर्थन नहीं कर सकते और नेताजी (मुलायम सिंह) के सिद्धांतों का पालन करने वाले सपा के कट्टर नेता मुलायम सिंह पर आरोप लगाने वाले यशवंत सिन्हा का कभी समर्थन नहीं करेंगे।

‘मुर्मू बड़ी जीत दर्ज करेंगी’ – राजभर

अखिलेश यादव के प्रति कुछ ऐसा ही रुख सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनाया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डालकर बाहर निकले ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव टेंशन में हैं। हम सपा के साथ अपनी तरफ से गठबंधन नहीं तोड़ेंगे। ओम प्रकाश ने दावा किया कि एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू बड़ी जीत दर्ज करेंगी।

सपा के दो विधायक नहीं कर सके मतदान

उत्तर प्रदेश में कुल 396 विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग की है। इसके अलावा पांच विधायकों ने दूसरे राज्य में अपना मतदान किया है. सपा विधायक नाहिद हसन जेल में होने के कारण और सपा विधायक अब्बास अंसारी का गिरफ्तारी वारंट होने की वजह से वोट नहीं कर सके। इसके अलावा कुछ विधायकों की क्रॉस वोटिंग की भी खबर सामने आई है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल