Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeTop Newsआखिर क्यों शिंजो आबे चुभते थे चीन की नजरों में, जानिए क्या...

आखिर क्यों शिंजो आबे चुभते थे चीन की नजरों में, जानिए क्या हैं इसके पीछे की वजह

spot_img
spot_img
spot_img

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) का शुक्रवार को गोली लगने के बाद निधन हो गया है। आबे पर उस वक्त पास से दो गोली मारी गई जिस वक्त वह बीच सड़क पर खड़े होकर नारा शहर में भाषण दे रहे थे। इसके बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। जहां एक ओर शिंजो आबे की मौत के बाद दुनियाभर के देश और तमाम बड़े नेता इस घटना की निंदा कर रहे है। वहीं दूसरी ओर चीन (China) में इसे लेकर दुख नहीं बल्कि खुशी नजर आ रही है। चीनी सोशल मीडिया में शिंजे आबे ( Shinzo Abe) पर हुए हमले को लेकर जश्न मना रहे। क्या आप जानते है कि ऐसा क्या कारण है कि शिंजो आबे को चीन पसंद नहीं करता, क्या वजह है इसकी….आइए जानते है।

चीन की नीतियों का खुलकर विरोध

चीन हमेशा से ही दूसरे देशों की सीमाओं पर अपनी नजरें गढ़ाए रखता है, चीन की इस हरकत से भारत समेत तमाम पड़ोसी देश परेशान हैं। ऐसे में शिंजो आबे चीन के लिए बड़ी चुनौती बन गए थे। आबे को चीन की नीतियों का कट्टर विरोधी माना जाता है। चीन ने जब-जब दुनिया के किसी भी देश पर अपना दबदबा कायम करने की कोशिश की तो शिंजो आबे ने खुलकर उसका विरोध कियाय़

क्वाड के गठन से चीन परेशान

जापान के प्रधानमंत्री रहने के दौरान शिंजो आबे ने कई ऐसे फैसले लिए जो चीन के लिए खतरनाक साबित हुए, या फिर यूं कहें कि इन फैसलों से चीन के कई बुरे मंसूबों पर पानी फिर गया। दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक शिंजो आबे ने क्वाड (Quad) जो कि भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों का ग्रुप है, उसकी पहल की थी। ये चीन पर शिंजो आबे की सबसे बड़ी चोट थी. जब क्वाड का गठन हुआ था तो चीन ने इसका खुलकर विरोध किया था और कहा था कि इसे उसके खिलाफ साजिश के लिए बनाया गया है।

बता दें कि शिंजो आबे की पहल के बाद बनाया गया संगठन क्वाड चीन को इसलिए खटकता है, क्योंकि इसे चीन की विस्तारवादी नीति और उसकी हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बनाया गया था। चीन ने इसका विरोध करने के लिए क्वाड सदस्य देशों से बात भी की थी। साथ ही जब-जब क्वाड सदस्य देशों की सेनाएं अभ्यास करती हैं या फिर ऐसी रणनीतिक बैठक करती हैं तो चीन बौखला जाता है।

यही सबसे बड़ा कारण है कि शिंजो आबे चीन की नजरों में काफी पहले से खटकते आए हैं, इसीलिए जब दुनियाभर के लोग शिंजो आबे के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे तो चीन में इस बात को लेकर खुशी जताई जा रही थी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल