Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeTop NewsVaranasi : पुलिस झंडा दिवस पर ADG रामकुमार ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों...

Varanasi : पुलिस झंडा दिवस पर ADG रामकुमार ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को याद दिलाई कर्तव्यनिष्ठता

spot_img
spot_img

Varanasi : हर वर्ष 23 नवंबर को उत्तर प्रदेश में पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में आज अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन रामकुमार ने अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सचेत और कर्तव्यनिष्ठ रहने के लिए निर्देशित किया।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान के द्वारा भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया। वहीं कमिश्नरेट पुलिस लाइन सभागार में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने भी अपने अधीनस्थ को फ्लैग लगाया और इसके महत्त्व को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया।

जानें क्यों आज के दिन मनाया जाता है पुलिस झंडा दिवस

बता दें कि यूपी पुलिस पूरे भारतवर्ष का प्रथम राज्य पुलिस बल है, जिसे उसके अप्रतिम योगदान के फलस्वरूप 23 नवम्बर, 1952 को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री द्वारा पुलिस ध्वज दिया गया है। आज ही के दिन 1952 में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने यूपी पुलिस को पुलिस कलर व ध्वज प्रदान किया था।

झंडे का आकार चार फीट लंबा व तीन फीट चौड़ा, ध्वज में दो रंग है। इसमें ऊपर लाल रंग व नीचे नीला रंग है। इसी दिन पीएसी बल को भी ध्वज प्रदान किया गया था, इसलिए उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास में आज का दिन विशेष महत्वपूर्ण है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल