Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeRashifalLucky Zodiac Sign New Year 2024 : नए साल में इन 5...

Lucky Zodiac Sign New Year 2024 : नए साल में इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होंगे जीवन में कई बड़े बदलाव

spot_img
spot_img

Lucky Zodiac Sign New Year 2024 : आज साल 2023 सभी को अलविदा कह जाएगा और कल से नये साल 2024 (New Year 2024) का वेलकम होगा। साल 2024 में कई महत्वपूर्ण गोचर होने वाले हैं और साथ ही कई राजयोग भी बनेंगे, जिससे इसका लाभ कई राशियों को मिलेगा। किसी की तरक्की होने वाली है, तो किसी की नई नौकरी लगने वाली है। ज्योतिष शास्त्र की मानें, तो नए साल से एक दिन पहले गुरु मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां (Lucky Zodiac Sign New Year 2024) हैं जिनकी लिए ये नए साल खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है।

नए साल का आगाज लक्ष्मी नारायण योग, शश राजयोग, आदित्य मंगल राजयोग और बुधादित्य राजयोग से होने जा रहा है। इसका सीधा लाभ कुछ राशियों को मिलने वाला है। साल 2024 में बनने वाले राजयोग से 5 राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। तो चलिए जानते हैं इन राशियों (Lucky Zodiac Sign New Year 2024) के बारे में..

नए साल में चमकेगी इन राशियों की किस्मत

मेष राशि (Aries)

साल 2024 में मेष राशि के लोगों की किस्‍मत चमकेगी, ये साल इस राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। इस साल बनने वाले राजयोग से आप ढेर सारी सफलताएं हासिल करेंगे। इन राशि के लोगों को करियर-कारोबार में खूब लाभ होगा। आपके रास्ते में आने वाली सारी बाधाएं दूर होंगी। वहीं जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हो पाई है, उनकी शादी हो सकती है।

कर्क-(Crab)

नया साल 2024 कर्क राशि वालों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों को उनके करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त हो सकती हैं।
आपका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ेगा। आप ढेर सारा धन कमाने में सक्षम होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नए साल में आप अपनी कड़ी मेहनत से नई गाड़ी, घर या प्रॉपर्टी खरीद पाएंगे। साल 2024 में सफलता इन राशि वालों के कदम चूमेगी।

सिंह- (Leo)

सिंह राशि के जातकों को साल 2024 में बहुत लाभ मिलने वाला है। आने वाला साल आपके लिए ढेर सारी खुशियां और सफलताएं लेकर आने वाला है। ये लोग पूरे साल अपने शत्रुओं पर भारी रहेंगे। इनके सभी काम समय पर पूरा होंगे और उनमें सफलता भी मिलेगी। साल 2024 में आपको सारी पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस साल में ढेर सारे सरप्राइज मिलने वाले हैं। लंबे समय से कर्ज से मुक्ति मिलेगी. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

तुला- (Libra)

तुला राशि के लोगों पर साल 2024 में माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। इस राशि के छात्रों परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे और विदेश से शिक्षा हासिल करने के योग बनेंगे। आपके जिंदगी की गाड़ी सही दिशा में रफ्तार पकड़ेगी। नौकरी में तरक्की करेंगे और प्रमोशन के भी योग बनेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है।

धनु- (Sagittarius)

साल 2024 में बनने वाले राजयोगों का धनु राशि के लोगों को खूब लाभ मिलेगा. इन राशि के जातक करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे. किसी अच्छी जगह से नौकरी का ऑफर मिल सकता है. आपके व्‍यापार का विस्‍तार होगा और आय में भी बढ़ोतरी होगी. साल 2024 में आपके सारे अधूरे काम पूरे होंगे और आपको हर क्षेत्र में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे.

Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Swarajhind इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल