Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि...

Aaj Ka Rashifal : जानें कैसा होगा आज का दिन, किस राशि की चमकेगी किस्मत?

spot_img
spot_img

Horoscope Today 16 November 2022 : आज 16 नवंबर 2022 (Horoscope Today 16 November) बुधवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? किस राशि की किस्मत चमकेगी, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष- (Aries)

इस राशि के जातकों की आज शाम तक ग्रह स्थिति प्रतिकूल, उन्नति में व्यवधान, विरोधी प्रभावी, शेष समय बेहतर, कार्यो में सफलता, विवाद का समापन, प्रेम सम्बन्धों में प्रगाढ़ता।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों के कठिनाइयों में कमी, स्वास्थ्य में सुधार, यात्रा सुखद, आत्मविश्वास का अभाव, नई समस्याएं उत्पन्न, हानि की संभावना।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों का साहसिक प्रयास प्रगति पर, व्यक्तिगत परेशानी में कमी, शत्रु पराभूत, सामाजिक कृत्यों की ओर रुचि, आपसी सद्भाव, संभावित यात्रा का प्रसंग।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों की मनोभिलाषित योजनापूर्ण होने की ओर, उत्तरदायित्व का निर्वाह, नवसम्पर्क उपयोगी, जीवनसाथी से सामंजस्य, व्यक्तित्व का विकास, लाभ भी।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का आज शाम तक का समय असंतोषजनक, आरोप- प्रत्यारोप, धनागम में बाधा, शेष समय शुभ, कार्य प्रगति पर, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों का आज शाम तक का समय संतोषजनक, आरोग्य सुख, लाभ का मार्ग प्रशस्त, शेष समय में व्यवसाय में विफलता, प्रियजनों से अनबन, यात्रा में असुविधा।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों का आर्थिक लाभ, स्वनिर्णय हितकर, व्यापार में विस्तार, सुसमाचार की प्राप्ति, धर्म-अध्यात्म में रुचि, वैवाहिक अड़चनें समाप्त, प्रतियोगिता में सफलता।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों का समय आशाजनक, किसी योजना का सुपरिणाम प्राप्त, दाम्पत्य जीवन मधुर, संत समागम, मौज मस्ती में व्यय, मांगलिक आयोजन हो सकते है।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का आज शाम तक निराशा का समय, स्वास्थ्य में शिथिलता, दुर्घटना का भय, शेष समय सफलताजनक, वाकूपटुता से संकल्पसिद्धि, मनोविनोद के अवसर।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों का आज ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में, नौकरी में पदोन्नति, खुशी भी, योजना अधूरी, मन अशांत, व्यय की अधिकता।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों की अधूरी या नवयोजना पर मित्रों-परिजनों से विचार-विमर्श, मन प्रसन्न, दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग भी, आय के नवीन स्रोत, यात्रा का सुयोग।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को व्यावसायिक सफलता मिलेगी, समस्या का समाधान, सद्विचारों का उदय, विवाद समापन पर, भोग विलासिता की ओर रुझान, अकल्पित लाभ, यात्रा सुखद होगी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल