Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalWrestler Protest Row : पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंची बनारस की...

Wrestler Protest Row : पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंची बनारस की बेटियां

spot_img
spot_img

Wrestler Protest Row : बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ दिल्ली में चल रहे महिला पहलवानों के धरने (Wrestler Protest Row) के समर्थन में बनारस का दख़ल संगठन जंतर मंतर नई दिल्ली पहुंचा। बीते शुक्रवार को बनारस में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में आए हज़ारों हस्ताक्षर और संदेशों को पहलवान बेटियों के सौंपने के लिए संगठन के सदस्य धरनास्थल पर पंहुचे है। यहां पंहुचकर उन्होंने कुश्ती खिलाड़ियों के आंदोलन को समर्थन दिया।

Wrestler Protest Row : कुश्ती खिलाड़ियों से मिलकर दिया एकजुटता का भरोसा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठी कुश्ती खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें एकजुटता का भरोसा दिया गया। बनारस में पिछले एक सप्ताह से प्रमुख चौराहों पर इन कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में जो हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, उस बैनर को बनारस के नागरिकों की ओर से इन आंदोलनरत खिलाड़ियों को एकजुटता संदेश के रूप में दिया गया।

वहीं इस प्रकरण में पीएम को ज्ञापित ज्ञापन पत्र की प्रति और यौन उत्पीड़न की घटना से जुड़े तथ्यों से अवगत कराते हुए जो समर्थन पत्र जारी किया गया है, उसकी प्रति भी सौंपी गई। ज्ञापन के बिंदुओं को जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के बीच में पढ़कर बनारस से आई सामाजिक कार्यकर्त्री नीति ने पढ़कर सुनाया और धरनास्थल पर जमा लोगों से भी समर्थन प्राप्त किया।

विनेश फगोट, साक्षी मलिक से की बात

इस दौरान विनेश फगोट, साक्षी मलिक से बात करते हुए नीति ने कहा कि हम लड़कियां ये भरोसा दिलाती है कि इस संघर्ष को निर्णायक बनाएंगी। आप सभी खिलाड़ी हमारे सम्मान हो, आप के समर्थन में पूरा देश है। हम बनारस से आपकी आवाज में आवाज़ लगाते रहेंगे और जरूरत पड़ी तो हम सब लडकियां हजारों की संख्या में आपके साथ यहीं जंतर मंतर पर धरने पर बैठेंगी।

धरनास्थल पर ‘ वी दी वीमेन समूह ‘ की कार्यकर्त्री और जेएनयू छात्रा जाह्नवी ने कहा कि सवाल ये है कि आखिर प्रधानमंत्री जी चुप क्यों हैं? आपराधिक छवि वाले और संगीन आरोप झेल रहे नेता के खिलाफ कदम क्यों नहीं उठाते। शोध छात्रा चेतना ने कहा कि महिला खिलाड़ियों ने जो आरोप लगाए है वो बेहद गंभीर हैं। इंटरनेशनल स्तर पर जो खिलाड़ी देश का मान बढाते हैं उनके साथ ये सब हो रहा है और उन्हें सड़क पर बैठकर न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है ये एहसास किसी भी देशभक्त का सिर झुका देने वाला है।

बता दें कि, बीते 23 अप्रैल से नई दिल्ली में जंतर मंतर पर ख्यातिलब्ध विश्व स्तरीय महिला कुश्ती पहलवान धरने पर बैठी हुई हैं। इनका आरोप है कि लम्बे समय से कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर काबिज बृजभूषण शरण सिंह ने नाबालिग बच्ची सहित कई कुश्ती खिलाड़ियों के साथ यौन दुराचार और शोषण किया है।

बृजभूषण सिंह बीजेपी के लंबे समय से सांसद हैं। इसके पूर्व इसी साल 2023 जनवरी में ये खिलाड़ी इन्हीं आरोपों को लेकर सामने आए थे। तब जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।

धरनास्थल पर समर्थन देने पहुंचे लोगों में नीति, जाह्नवी, चेतना, आकाश, धनञ्जय के अलावा जेनएयू के छात्र- छात्राओं और दिल्ली के नागरिक समाज के लोग भी शामिल रहे।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल