Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeNationalशिवपाल यादव ने BJP के पक्ष में किया प्रचार, जसवंतनगर सीट पर...

शिवपाल यादव ने BJP के पक्ष में किया प्रचार, जसवंतनगर सीट पर डिंपल की चुनावी सभा में बोले- भाजपा को बहुत बड़े मार्जिन से जिताना है…

spot_img
spot_img

Lok Sabha Election 2024 : सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने जसवंतनगर में आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के समर्थन में भाषण दे दिया और बीजेपी को वोट डालने की अपील कर डाली। जनसभा में मौजूद सभी लोग यह सुनकर वाले दंग रह गए।

जानें शिवपाल यादव ने क्या कहा…

दरअसल, शिवपाल सिंह यादव बुधवार को सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में चुनावी जनसभा करने जसवंतनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा, “7 मई को भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़े मार्जिन से जिताना है और इसीलिए भी जिताना है, क्योंकि आपके सामने कई बार बहुत चुनौतियाँ आई हैं।” खास बात ये है कि शिवपाल सिंह यादव जब ये बोल रहे थे, तब सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव मंच पर ही मौजूद थे। शिवपाल सिंह यादव ने सपा की जगह ज़बान स्लिप होने की वजह से भाजपा कह दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी जमकर चुटकी ले रहे है।

देखें वीडियो

बता दें कि इटावा जिले में स्थित जसवंतनगर, मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं मैनपुरी, जहाँ पिछले 28 वर्षों और 10 चुनावों से सपा का ही कब्ज़ा है। खुद मुलायम सिंह यादव यहाँ से 5 बार (1996, 2004, 2009, 2014, 2019) जीत दर्ज कर चुके हैं। हालाँकि, 2004 और 2014 में उन्होंने यहाँ से जीत के बाद इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वो दूसरी सीट से भी जीते थे। उसके बाद हुए उपचुनावों में 2004 में अपने छोटे भाई अभयराम यादव के बेटे धर्मेंद्र यादव को जिताया था, वहीं 2014 के उपचुनाव में उन्होंने अपने बड़े भाई रणवीर सिंह यादव के पोते तेजप्रताप सिंह यादव की जीत सुनिश्चित की थी।

फिलहाल, मैनपुरी की मौजूदा सांसद अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव हैं, जिन पर पार्टी ने इस बार फिर से भरोसा जताया है। उनका मुकाबला भाजपा के ठाकुर जयवीर सिंह से होगा, जो मैनपुरी सदर से एक बार और घिरोर मैनपुरी से 2 बार विधायक रह चुके हैं। ‘योगी 2.0’ सरकार में उन्हें पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाया गया है। मायावती की सरकार में भी वो स्वतंत्र प्रभार के साथ सिंचाई राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान से मंत्री तक का सफर तय किया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल