Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsStone Currency : दुनिया की एक ऐसी जगह जहां आज भी नहीं...

Stone Currency : दुनिया की एक ऐसी जगह जहां आज भी नहीं चलती करेंसी, जानिए किस तरह से होता है लेनदेन

spot_img
spot_img

Stone Currency : किसी भी चीज को खरीदने के लिए बदले में हमें पैसे चुकाने पड़ते है। आज हर देश अपनी-अपनी करेंसी जारी करता है, जिससे वहां के लोग लेनदेन करते है। चीजों को खरीदने-बेचने के लिए पैसे के इस लेनदेन का चलन सदियों पुराना है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां कागज के नोट या धातु के बने सिक्के नहीं चलते हैं, बल्कि पत्थर की करेंसी (Stone Currency) चलती है। यहां पत्थर से चीजों को खरीदते और बेचते है। जी हां, आप यही सोच रहे होंगे कि 21वीं सदी में जहां आज इंसान की पहुंच चांद तक चली गई है, भला ऐसी कौन सी जगह है, जो पत्थर की मुद्रा इस्तेमाल करता है। तो चलिए आपको बताते है कि वो कौन सी जगह है और क्यों वहां इस मॅार्डन युग में भी पत्थर की करेंसी चल रही है।

बता दें कि दुनिया में जब मुद्रा का चलन शुरू नहीं हुआ था, तो लोग बार्टर सिस्टम (Barter System) या वस्तु विनिमय से चीजों को खरीदते थे। उदाहरण के तौर पर अगर किसी को गाय खरीदनी है तो उसको उसके बदले आपको भेड़ या कोई अन्य सामान देना होगा। इसे बार्टर सिस्टम कहते है, सदियों पहले इस तरह ही लोग चीजों का लेनदेन कर उसकी कीमत चुकाते थे।

यहां चलती है पत्थर की करेंसी

दरअसल, हम जिस जगह की बात कर रहें है वो प्रशांत महासागर में स्थित यप द्वीप (Yap Island) है, यहां आज भी पत्थर की करेंसी चलती है। इस यप आईलैंड में आज भी पत्थर की मुद्रा का चलना वाकई हैरान करने वाली बात है।

यह भी पढ़ें- सोने से भी महंगी है खून की एक-एक बूंद, पूरी दुनिया में बस इतने लोगों के ही शरीर में मिलता है ये Golden Blood

जानें कैसे करते है पत्थर की करेंसी में लेनदेन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यप आईलैंड लगभग 100 स्क्वायर किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। यप द्वीप में छोटे छोटे की गांव हैं और यहां की आबादी करीब 12 हजार है। हर परिवार के पास पत्थर के रूप में करेंसी होती है, जिसपर परिवार का नाम भी लिखा होता है। बता दें कि यहां करेंसी के रूप में छोटे से लेकर इंसानों जितने बड़े पत्थर हैं। इन पत्थरों के बीच एक छेद बना होता है। पत्थर के वजन के साथ ही उसका मूल्य भी बढ़ता है, यानी जितना ज्यादा भारी पत्थर उतनी ज्यादा कीमत। इतना ही नहीं ज्यादा और भारी पत्थर वाला परिवार यहां अमीर माना जाता है।

इस कारण चलती है पत्थर की करेंसी

इस अजीबों-गरीब करेंसी की शुरुआत कैसे और कब हुई इसका कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलता है, लेकिन माना जाता है कि पत्थर की करेंसी चलने के पीछे का कारण यप आईलैंड पर किसी बेशकीमती कच्चे माल या धातु का ना मिलना है। इस आइलैंड पर सोना या कोयला भी नहीं पाया जाता है। सदियों से यहां चूना-पत्थर को ही करेंसी के रूप में लोग इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

यह भी पढें- Island Of Dolls : ये है दुनिया का सबसे Haunted आईलैंड, जहां चलता है पापी गुड़िया का राज

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल