Sunday, July 14, 2024
spot_img
spot_img
HomeInteresting Facts2000 Note : क्या आप जानते है भारत में छप चुका है...

2000 Note : क्या आप जानते है भारत में छप चुका है 1 Lakh का भी Note, जिसपर गांधी जी की जगह थी इस महापुरुष की तस्वीर

spot_img
spot_img
spot_img

One Lakh Rupees Note : बीते शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2000 रुपये के नोटों (2000 Note) को चलन से बाहर करने का ऐलान किया। वैसे आप लोगों ने अपने जीवन में अबतक 2000 रुपए को सबसे बड़े नोट के रूप में देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में सबसे बड़ा नोट 2 हजार का नहीं बल्कि 1 लाख रुपए का था। जी हां, शायद आप इस बात पर यकीन ना हो, पर ये सच एक जमाने में भारत में 1 लाख रुपए के नोट (One Lakh Rupees Note) की भी प्रिटिंग हो चुकी है। शायद आप में बहुत कम लोगों को ही इस बात की जानकारी हो, चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए 1 लाख रुपए के नोट से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे और साथ 1 लाख के नोट की तस्वीर भी दिखाएंगे।

One Lakh Rupees Note : कब आया था 1 लाख रुपए का नोट?

बता दें कि 1 लाख रुपए का नोट (One Lakh Rupees Note) नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद सरकार के जमाने में आया था। इस नोट को आज़ाद हिंद बैंक ने जारी किया था। इस नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर नहीं थी बल्कि सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी हुई थी। वहीं 1 लाख रुपए का नोट जारी करने वाले आजाद हिंद बैंक को दुनिया के 10 देशों का समर्थन प्राप्त था। आजाद हिंद सरकार के समर्थन में बर्मा, जर्मनी, चीन, मंचूको, इटली, थाईलैंड, फिलिपिंस ऑरलैंड आयरलैंड ने बैंक की करेंसी को मान्यता दी थी। वहीं नोटों के बनावट की बात करें तो एक तरफ सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छपी थी तो दूसरी तरफ भारत के चित्र के ऊपर स्वतंत्र भारत लिखा हुआ था।

देखें 1 लाख के नोट की तस्वीर

नेताजी के चालक ने दी थी 1 लाख के नोट की जानकारी

आपको बता दें कि आजाद हिंद बैंक द्वारा 5000 के नोट की जानकारी सार्वजनिक ही की गई थी जिसका एक नोट आज भी बीएचयू के भारत कला भवन में सुरक्षित मौजूद है। वहीं एक लाख के नोट (One Lakh Rupees Note) की जानकारी नेताजी के चालक रह चुके कर्नल निजामुद्दीन ने एक इंयरव्यू के दौरान खुद बताई थी। इसके अलावा ये बात और भी पुख्ता हुई जब एक लाख के नोट की तस्वीर हाल ही में नेताजी की परपोती राज्यश्री चौधरी ने विशाल भारत संस्थान को उपलब्ध कराई।

बता दें कि देश में 1000 रुपये, 5000 रुपये और 10 हजार रुपये के नोटों की भी छपाई हो चुकी है, लेकिन 16 जनवरी 1978 को इन नोटों को बंद करने की घोषणा की थी।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल