Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedस्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ीं, मॅाडल ने दर्ज कराया दुष्कर्म का...

स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो की मुश्किलें बढ़ीं, मॅाडल ने दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

spot_img
spot_img
spot_img

पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) एक बार फिर 13 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में फंस सकते हैं। इसके साथ ही उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, नेवादा की एक मॉडल ने अमेरिकी अदालत में एक याचिका दायर की है। मॉडल ने दावा किया है साल 2009 में लास वेगास के एक होटल में रोनाल्डो ने उनसे दुष्कर्म किया था।

क्या है मामला ?

नेवादा की मॅाडल ने आरोप लगाया था कि 2009 में रोनाल्डो ने लास वेगास के एक होटल में उनसे दुष्कर्म किया था। मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रोनाल्डो से 375000 डॉलर की हर्जाने के तौर पर मांग की थी। महिला को मुंह बंद रखने के लिए 2,70,000 पाउंड दिए गए थे। 2019 में इस महिला ने रोनाल्डो पर आरोप लगाए और खबरों के अनुसार लास वेगास की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए वारंट भी तैयार किया था, लेकिन बाद में उन पर कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया गया।

आरोप लगाने वाली महिला के वकील ने कहा कि जब रोनाल्डो की गिरफ्तारी का वारंट जिले के न्यायधीश के सामने लाया गया तो उन्होंने उसे निरस्त कर दिया। उन्होंने इसे निरस्त करने की कोई वजह नहीं बताई। इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस का मानना था कि दुष्कर्म के मामले में उन्हें जांच करने की जरूरत है, लेकिन जज ने ऐसा नहीं होने दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोनाल्डो के केस में अमेरिकी अदालत के एक जज ने फैसला सुनाते हुए ऑर्डर में कहा था कि कैथरीन के वकील ने नियमों के तहत यह केस नहीं लड़ा है। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी सही नहीं है। इसी वजह से अदालत ने इस केस को आगे नहीं बढ़ाया। अदालत ने 2019 में कहा था कि रोनाल्डो पर केस दर्ज नहीं किया जा सकता, क्यों इसमें सिर्फ शक ही आधार है।

मॉडल कैथरीन मेयोर्गा ने इस बार फिर से याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने यूएस कोर्ट ऑफ अपील में बर्खास्तगी की धारा के तहत याचिका दायर की है. इस मामले की सुनवाई 23 अगस्त को फोन के जरिए होगी।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं रोनाल्डो


क्रिस्टियानो रोनाल्डो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। 37 साल का यह खिलाड़ी पिछले कुछ समय से अपने कद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। इसका असर उनके क्लब के खेल में भी दिख रहा है। 

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल