Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeUncategorizedराष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से की बात, मांगा समर्थन,...

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी से की बात, मांगा समर्थन, जानिए क्या मिला जवाब…

spot_img
spot_img

एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi murmu) ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत एनडीए के बड़े नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। ष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए के अलावा मुर्मू को कुछ अन्य दलों का भी समर्थन जरूरी है, जिसके लिए उन्होंने खुद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर बात की है। बताया गया है कि द्रौपदी मुर्मू ने ममता से अपने लिए समर्थन की बात की है।

जवाब में क्या बोलीं ममता बनर्जी?

द्रौपदी मुर्मू के इस फोन का जवाब देते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें अपनी तरफ से शुभकामनाएं दीं, लेकिन समर्थन पर ममता ने हामी नहीं भरी। उन्होंने मुर्मू से कहा कि पार्टी तय करेगी कि क्या करना है, हालांकि ममता का द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देना मुमकिन नहीं नजर आ रहा है, क्योंकि खुद उनकी पार्टी टीएमसी के नेता यशवंत सिन्हा भी राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार हैं। विपक्षी दलों ने आपसी सहमति से उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़े- चांदी से भी डेढ़ गुना महंगी है असम की ये चाय, दाम सुनकर उड़ जाएगे आपके होश, जानिए क्या है ऐसा खास

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने ममता बनर्जी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और एनसीपी चीफ शरद पवार से भी बात की है। जिसमें उन्होंने इन तमाम बड़े दलों का समर्थन मांगा है। सभी की तरफ से मुर्मू को शुभकामनाएं दी गई हैं। बताया गया है कि नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले मुर्मू की तरफ से तमाम नेताओं को फोन किया गया।

यह भी पढ़े- अजब-गजब : चार साल के बच्चे को डंसते ही कोबरा ने तोड़ा दम, बच्चा सही सलामत

द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय

हालांकि द्रौपदी मुर्मू ने औपचारिकता के तौर पर विपक्षी दल के नेताओं को ये फोन किया है, क्योंकि उन्हें फिलहाल अब किसी अन्य दल के समर्थन की जरूरत नहीं है, क्योंकि नवीन पटनायक की बीजेडी और जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस के समर्थन के बाद वो बहुमत के आंकड़े को पार करती दिख रही हैं।

वहीं विपक्षी दल इस आंकड़े से काफी दूर नजर आ रहे हैं, यानी द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना लगभग तय है। विपक्ष की तरफ से टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है, जो 27 जून को नामांकन करेंगे।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल