Monday, May 20, 2024
spot_img
HomeUncategorizedLabour day 2022 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर...

Labour day 2022 : 1 मई को क्यों मनाया जाता है मजदूर दिवस, जानिए इसका इतिहास, क्या है इस बार की थीम

spot_img
spot_img

किसी भी राष्ट्र की आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय हितों की पूर्ति का प्रमुख भार श्रमिक वर्ग के कंधों पर होता है। उद्योग, व्यापार, भवन निर्माण, पुल, सड़कों का निर्माण, कृषि इत्यादि समस्त क्रियाकलापों में श्रमिकों के श्रम का महत्वपूर्ण योगदान होता है और वर्तमान मशीनी युग में भी उनकी महत्ता कम नहीं है। सही मायनों में विश्व की उन्नति का दारोमदार इसी वर्ग के मजबूत कंधों पर होता है। इस दिन को मानने का उद्देश्य ना केवल श्रमिकों को सम्मान देना है, बल्कि उनके अधिकारों के प्रति आवाज को बुलंद करना और उन्हें उनके सभी अधिकार देना भी है। आइए जानते है कि 1 मई के दिन श्रमिक दिवस क्यों मनाया जाता है इस बार की थीम, इसे मनाने के पीछे का कारण और इतिहास…

श्रमिक दिवस 2022 की थीम

इस साल श्रमिक दिवस की थीम Act together to build a positive safety and health culture यानी की सकारात्मक सुरक्षा और स्वास्थ्य संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करना है।

1923 में हुई भारत में श्रमिक दिवस की शुरुआत

अमेरिका में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुरुआत होने के 34 साल बाद यानी कि 1 मई 1923 से भारत में चेन्नई से मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। दरअसल, इस दौरान लेबर किसान पार्टी ऑफ हिंदुस्तान की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इस बैठक को कई संगठनों और सोशल पार्टी का समर्थन मिला, जो मजदूरों पर हो रहे अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का काम कर रहे थे। इस दौरान मजदूरों के लिए लाल रंग का झंडा वजूद में आया और इस पार्टी का नेतृत्व वामपंथियों ने किया। तब से 1 मई को हर साल श्रमिकों के हक की लड़ाई लड़ने और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकने के लिए मजदूर दिवस मनाया जाने लगा।

श्रमिक दिवस का इतिहास

1 मई 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जहां सभी मजदूर सड़कों पर आ गए थे और अपने हक के लिए आवाज बुलंद करने लगे थे, क्योंकि उनसे 15-15 घंटे काम लिया जाता था। इस दौरान कुछ मजदूरों पर पुलिस ने गोली चला दी इसमें कई श्रमिकों की जान चली गई और 100 से ज्यादा मजदूर घायल भी हुए। इसके बाद 1889 को अंतरराष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की बैठक हुई और इस बैठक में हर मजदूर से केवल 8 घंटे काम कराने पर मुहर लगी। साथ ही 1 मई को मजदूर दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा गया और सभी मजदूरों के लिए 1 मई को छुट्टी देने का फैसला भी लिया गया। अमेरिका के बाद कई देशों में श्रमिकों के 8 घंटे काम करने से संबंधित नियम-कानून लागू किया गया।

श्रमिक दिवस का उद्देश्य

हर साल 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाने का मकसद मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकना भी है।

श्रमिक दिवस पर क्या खास होता है

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर कई संगठनों में श्रमिक कर्मचारियों को 1 दिन की छुट्टी दी जाती है। इस दिन सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कई सारे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इतना ही नहीं इस दिन कई कल्याणकारी योजनाओं की भी घोषणा की जाती है, जो श्रमिकों के हित में हो।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल