Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeUncategorizedभारतीय महिला टीम ने CWG में किया कमाल, Lawn Bowls में पहली...

भारतीय महिला टीम ने CWG में किया कमाल, Lawn Bowls में पहली बार जीता गोल्ड मेडल

spot_img
spot_img
spot_img

इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की बेटियों ने देश की झोली में गोल्ड मेडल डाल कर इतिहास रच दिया है। भारतीय वीमंस टीम ने पांचवें दिन लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराया। इस मैच में भारत के लिए रूपा रानी तिर्की ने अहम भूमिका निभाई। उनके साथ-साथ लवली चौबे, पिंकी और नयनमोनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस खेल में यह देश के लिए पहला गोल्ड मेडल है, क्योंकि इससे पहले भारत ने लॉन बॉल में कोई मेडल नहीं जीता था।

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चला कड़ा मुकाबला

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कड़ा मुकाबला चला. भारत ने शुरुआत तो बहुत अच्छी की थी, मगर 3 राउंड के बाद स्कोर 3-3 से बराबर हो गया. इसके बाद भारत ने जबरदस्त पलटवार किया और 7वें राउंड के बाद 8- 2 से बढ़त हासिल की। हालांकि ये बढ़त भारत के पास ज्यादा देर तक नहीं रही और इस राउंड के बाद साउथ अफ्रीका ने बढ़त लेनी शुरू की और एक समय 12वें राउंड के बाद दोनों का स्कोर 10-10 से बराबर हो गया था। इसके बाद टीम इंडिया हावी हुई और लीड हासिल की, जिसे आखिर तक बरकरार रखा।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल