Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
HomeRashifalAaj Ka Rashifal : क्या कहती है आपकी राशि आज? जानें कैसा रहेगा...

Aaj Ka Rashifal : क्या कहती है आपकी राशि आज? जानें कैसा रहेगा आज का दिन?

spot_img
spot_img
spot_img

Horoscope Today 9 November 2022 : आज 9 नवंबर 2022 (Horoscope Today 9 November) बुधवार का दिन है। आज के दिन ग्रहों की चाल आपके लिए कैसी रहने वाली है? आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आइए जानते हैं प्रख्यात ज्योतिष विमल जैन से….

Aaj ka Rashifal : जानें अपना राशिफल

मेष- (Aries)

इस राशि के जातकों को महत्वपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी, किसी शुभ संदेश की प्राप्ति, निजी जिन्दगी में नवीन उपलब्धि, पारिवारिक सम्बन्धों में सुधार, आपसी गलतफहमियां दूर, मन खुश रहेगा।

वृषभ (Taurus)

इस राशि के जातकों का आज किसी मुद्दे को लेकर निर्णय-अनिर्णय की स्थिति बनी रहेगी, मानसिक कष्ट, शेष समय में परिस्थितियाँ अनुकूल, जनसम्पर्क का अवसर, संभावित यात्रा।


मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों का दिन शुभ, व्यापार में अनुकूलता, व्यक्तिगत समस्याएं हल, धनागम भी, शेष समय में अभीष्ट सिद्धि में संदेह, पारिवारिक मतभेद उजागर होंगे।

कर्क (Crab)

इस राशि के जातकों का व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल, स्वविवेक से लिया गया निर्णय हितकर, मांगलिक आयोजन सम्पादित, आय के नवीन स्रोत, भौतिक सुख की प्राप्ति, यात्रा भी ।

सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों के कार्य व्यापार में सुधार, विवादास्पद मसला हल, शत्रु परास्त, सुख-सुविधा के साधन सुलभ, मनोरंजन की ओर प्रवृत्ति, पारिवारिक उत्तरदायित्व का निर्वाह करेंगे।


कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों के तरक्की में रुकावट, वैचारिक अस्थिरता, आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति, शेष समय शुभ, आर्थिक लाभ, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों का आज का दिन और ग्रहयोग पक्ष में होगा, धन आने की संभावना, आपसी सलाह से कामयाबी, शेष समय अशुभ, नई योजना अधूरी, स्वयं की प्रतिभा कुंठित होगी।

वृश्चिक (Scorpio)

इस राशि के जातकों का साहसिक प्रयास प्रगति पर, पूँजी का प्रतिफल प्राप्त, समस्या के समाधान में स्वजन सहायक, सद्विचारों से आत्मिक शांति, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, मन प्रसन्‍न होगी।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों को बनाई गई पूर्व की कोई योजना साकार होगी, शत्रु पराजित होंगे, मित्रों का सहयोग मिलेगा, पठन-पाठन में रुचि, धनसंचय की ओर प्रवृत्ति, प्रेम सम्बन्धों में अत्यधिक मधुरता आएगी।

मकर (Capricorn)

इस राशि के जातकों के दिन का समय अशुभ, परिस्थितियों में व्यतिक्रम, स्वास्थ्य विपरीत, धन हानि, शेष समय में दिनचर्या व्यवस्थित, साहसिक प्रयास में प्रगति होगी।

कुम्भ (Aquarius)

इस राशि के जातकों का आज दिन का समय शुभ होगा, व्यक्तित्व का विकास, इच्छाशक्ति जागृत, शेष समय में नई समस्याएं प्रभावी, परिवार में अशांति, आपसी तालमेल का अभाव होगा।

मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता, स्वजनों के माध्यम से कुछ मसले हल, आय के नए स्त्रोत, पारिवारिक सद्भाव, वैवाहिक जीवन में संतोष, यात्रा सफल होगी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल