Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeNationalUP की जनता भाजपा के झूठे वादों और धोखे से ऊब चुकी...

UP की जनता भाजपा के झूठे वादों और धोखे से ऊब चुकी है, नगर निकाय चुनाव में सिखाएगी सबक- अखिलेश यादव

spot_img
spot_img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठे वादों और धोखे से ऊब चुकी है। जनता भाजपा की चालों को समझ रही है, वह नगर निकाय चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी और सूपड़ा साफ कर देगी।

नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार

उन्होंने आगे कहा कि नगर निकायों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के लिए भाजपा जिम्मेदार है। महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त जनता भाजपा के खिलाफ मतदान का मन बना चुकी है। नगरीय क्षेत्रों में भाजपा सरकार ने व्यापारियों का जिस तरह से उत्पीड़न किया है, उससे पूरा व्यापारी समाज आहत है और भाजपा के आतंक और उत्पीड़न को भूला नहीं है। व्यापारी समाज इस बार भाजपा को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपने अपमान का बदला लेगा।

प्रदेश के नगरों में जन समस्याओं का अंबार है

अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश के नगरों में जन समस्याओं का अंबार है। न सफाई है न जन सुविधाएं हैं। भाजपा झूठे वादे करती है, जनता भाजपा की षड़यंत्रकारी नीतियों को समझ चुकी है। केंद्र में नौ साल से और छह साल से प्रदेश में सरकार में काबिज भाजपा ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। कभी डबल इंजन तो कभी ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर जनता को धोखा देने के लिए नए-नए शब्द और नारे गढ़ती है।

जनता जानती है कि भाजपा ने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कुछ नहीं किया

उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि भाजपा ने भ्रष्टाचार और लूट के अलावा कुछ नहीं किया। उसके पास नगरों के विकास का कोई रोड मैप नहीं है। बजट का बंदरबांट और लूट करना ही इनका एकमात्र उद्देश्य रहता है। स्मार्ट सिटी के नाम पर उत्तर प्रदेश में जनता के पैसे का जिस तरह का भ्रष्टाचार और लूट हुआ है उसकी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है।

भाजपा सरकार यूपी में एक भी शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई

बजट के हजारों करोड़ रुपये का बंदरबाट हो गया लेकिन भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में एक भी शहर को स्मार्ट सिटी नहीं बना पाई। स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बदहाल है, स्थिति यह है, कि मौसमी बीमारियों में भी हजारों लोगों की मौत हो जाती है। साफ-सफाई के अभाव में मच्छर जनित बीमारियों डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से होने वाली मौतों की तो कोई गिनती ही नहीं है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिन परिवारों ने अपने लोगों को खोया है वह भाजपा के कुशासन के खिलाफ वोट करेंगे। सरकार दवा और इलाज उपलब्ध नहीं करा पाती। अब समय आ गया है कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचारियों और बेईमानों को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और उसके नेता कन्फ्यूज

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और उसके नेता कन्फ्यूज है या तो मुख्यमंत्री को पता ही नहीं है कि नगर निकाय चुनाव में क्या मुद्दे होते हैं या वे जनता को गुमराह करने के लिए ऐसे मुद्दों पर बात करते हैं जिनका नगर निकाय चुनाव से कोई मतलब नहीं है। नगर निकायों से जनता को साफ-सफाई सीवर, जल निकासी, सड़क, पानी जैसी जरूरतें होती है। जनता अपने मेयर, चेयरमैन और पार्षद, सभासद को इन्हीं समस्याओं के लिए चुनना चाहती है। लेकिन भाजपा के लोग समाज को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। यह जानकारी मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को विज्ञिप्त जारी कर दी।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल