Thursday, September 19, 2024
spot_img
spot_img
HomeLife Styleबरसात के मौसम में घर पर लगाएं ये पांच पौधे, आसपास नहीं...

बरसात के मौसम में घर पर लगाएं ये पांच पौधे, आसपास नहीं फटकेंगे मच्छर

spot_img
spot_img
spot_img

बरसात के मौसम में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी कई बीमारियों का खतरा रहता है। इसलिए मॉनसून में मच्छरों से बचाव करना बहुत जरूरी होता है। वैसे मच्छरों से बचाव के लिए लोग स्प्रे या अन्य कीटनाशकों का उपयोग करते हैं, लेकिन इसके कारण बहुत से लोगों को एलर्जी होने का काफी रिस्क रहता है। ऐसे में अगर आप मच्छरों के प्रकोप से बचना चाहते है तो आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर पर लगाने से आपके आसपास मच्छर भी नहीं पनपेंगे और वातावरण भी स्वच्छ बना रहेगा। इन पौधों को दरवाजों या बालकनी में लगाने से मच्छरों को घर में आने से काफी हद तक रोकने में सहायता मिलेगी।

मच्छर भगाने में मददगार माने जाते हैं ये पौधे

रोजमेरी

रोजमेरी का पौधा भी आपको किसी भी नर्सरी से आराम से मिल जाएगा. इसे घर में जरूर लगाएं. इस पौधे में आने वाले फूल की महक बहुत तेज होती है. मच्छर इस महक से दूर भागते हैं. आप चाहें तो इसके फूलों का इस्तेमाल भी घर में कीटनाशक के तौर पर कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसके फूल कुछ घंटों के लिए पानी में भिगोने होंगे, ताकि फूलों की महक और सत पानी में आ जाए। इसके बाद पानी का छिड़काव करें।

सिट्रोनेला

ये ऐसा पौधा है जिसे मच्छर भगाने के लिए काफी कारगर उपाय माना जाता है। इसका इस्तेमाल मच्छरों से बचाव करने वाली कुछ क्रीम और रेपेलेंट में भी किया जाता है. ये पौधा डेंगू फैलाने वाले मच्छरों से भी बचाव करने में सक्षम माना जाता है।

तुलसी

तुलसी ऐसा पौधा है जो ज्यादातर घरों में पाया जाता है। इसे घर की बालकनी या मुख्य द्वार, खिड़की के आसपास रखने से ये उस जगह को स्वच्छ बनाएगा और मच्छरों के प्रवेश को कंट्रोल करेगा. इसकी महक से मच्छर भी घर से दूर रहते हैं।

एग्रेटम

इस पौधे में भी कीटनाशक गुण पाए जाते हैं। इसमें हल्के नीले और सफेद फूल निकलते हैं, जिनकी महक काफी तेज होती है। इस महक के प्रभाव से मच्छर आसपास नहीं आते. आप इसके फूलों को भी पानी में भिगोकर उस पानी का छिड़काव घर में कर सकते हैं।

कैटनिप

पुदीना की पत्तियों की तरह दिखने वाला ये पौधा धूप और छांव दोनों जगहों पर पनप सकता है। इसे कीटनाशक से कहीं ज्यादा असरकारी माना जाता है। आप इस पौधे को घर के आंगन, बालकनी के अलावा घर के अंदर भी रख सकते हैं। इससे मच्छरों के अलावा अन्य कीड़े मकौड़ों से भी बचाव में मदद मिलेगी।

नीम 

अगर आप घर में मच्छरों के प्रवेश को रोकना चाहते हैं तो दरवाजे या बालकनी में नीम का पौधा लगाएं, क्योंकि नीम को कीटनाशक माना जाता है। पहले के समय में लोग नीम की पत्तियों को जलाकर मच्छरों और कीड़े मकौड़ों को बाहर भगाते थे। इसके अलावा नीम के तेल का भी इस्तेमाल किया जाता है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल