Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeLife StyleHealthWorld Diabetes Day : भारत में हर सात में से एक गर्भवती...

World Diabetes Day : भारत में हर सात में से एक गर्भवती महिला को मधुमेह होने का खतरा- डॅा संध्या यादव

spot_img
spot_img

World Diabetes Day : अंतरराष्ट्रीय मधुमेह संघ (आईडीएफ) लोगो में मधुमेह से उपजे जोखिम के बारे में बढ़ती चिंताओं के प्रति जागरूक करने के लिए पिछले दो दशकों से 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस (World Diabetes Day) मानता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वैश्विक रूप से 1980 में 108 मिलियन डायबिटीज के मरीज थे। 2014 में इनकी संख्या 422 मिलियन हो गई। 1980 के मुकाबले 2014 में डायबिटीज पीड़ित महिलाओं की संख्या में 80 फीसद बढोतरी हुई है।

गर्भावस्था के दौरान होने वाले मधुमेह की गंभीरता बढ़ जाती है

मधुमेह रोग का प्रभाव शरीर के सभी अंगों पर पड़ता है लेकिन यदि मधुमेह रोग महिला में हो और खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान हो तो इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। इस संबंध में बीएचयू की वरिष्ठ प्रसूती व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संध्या यादव ने कहा बताया कि गर्भकालीन मधुमेह उन महिलाओं को भी हो सकता है, जिन्हें कभी मधुमेह की बीमारी ना रही हो। गर्भावस्था के दौरान दूसरी व तीसरी तिमाही में डाइबीटिज के होने का खतरा ज्यादा होता है।

भारत में हर सात में से एक गर्भवती महिला को मधुमेह का खतरा

डॅा संध्या ने आगे बताया कि भारत में हर सात में से एक गर्भवती महिला को मधुमेह होने का खतरा रहता है। महिलाओं में गर्भकालीन मधुमेह होने का एक कारण महिला का वजन भी हो सकता है। इसलिए गर्भावस्था दौरान वजन पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण है।

गर्भावधि में आहार-विहार को नियंत्रित कर मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। ऐसे कार्बोहाइड्रेट जिसमे साबुत अनाज और अपरिष्कृत अनाज एवं कम वसा वाले प्रोटीन का प्रयोग करें। अच्छे आहार के साथ चिकित्सक की सलाह से हल्के व्यायाम भी करने चाहिए। डॅा संध्या ने बताया कि गर्भावधि मधुमेह स्वयं ठीक हो जाता है। यह जीवन भर चलने वाले टाइप 1 व टाइप 2 मधुमेह से अलग होता है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल