Tuesday, May 21, 2024
spot_img
HomeInteresting FactsHaunted Island : यहां है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, माना जाता...

Haunted Island : यहां है दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड, माना जाता है शापित और भूतिया, जानिए क्यों

spot_img
spot_img

Haunted Island : दुनिया में कई ऐसी जगहें है, जिन्हें भूतिया या श्रापित माना जाता है। इन जगहों को लेकर लोगों के मन में एक खौफ सा बसा होता है, जिस कारण उन्हें अक्सर ऐसा भी कहते सुना जाता है कि यहां किसी प्रेतात्मा का वास है, या वो जगह सही नहीं है। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे है, जिसे दुनिया का सबसे डरावना आइलैंड (Haunted Island) कहा जाता है। इस आईलैंड को लोग भूतिया और श्रापित मानते है, अब आप सोच रहें होंगे कि ऐसा कौन सा आईलैंड है और इसे हॅान्टेड क्यों कहा जाता है। तो चलिए फिर आपको बताते है आपके इन सवालों का जवाब और इस डरावने आईलैंड से जुड़ी रोचक कहानी के बारें में…

Haunted Island : यहां स्थित है दुनिया का डरावना आईलैंड

दरअसल, हम बात कर रहें है इटली देश की, जो कि पूरे विश्व में अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। यहां की शानदार ऐतिहासिक स्मारक, खूबसूरत कलाकृतियां, अभूतपूर्व आर्किटेक्चर, खूबसूरत बीच, मनोरम आबोहवा किसी का भी दिल जीत सकती हैं। इस सदियों पुराने शहर की संस्कृति और नजारे देखकर दुनिया भर के लोग यहां खींचे चले आते हैं, लेकिन इसी देश में पोवेग्लिया नामक डरावना आइलैंड (Poveglia Island) है। इस आइलैंड से जुड़ी कहानी काफी डरावनी (Italy Ghost Island) है।

इसलिए इसे माना जाता है सबसे डरावना आइलैंड

इसे दुनिया का सबसे ज्यादा डरावना आइलैंड भी कहा जाता है। इस जगह को 56 साल से पूरी तरह बंद रखा गया है। यहां टूरिस्टों का आना मना है। इस जगह पर 1930 के आसपास एक मेंटल हॉस्पिटल चला करता था, कहा जाता है कि हॉस्पिटल के एक डायरेक्टर ने ऊंचे टावर से कूदकर अपनी जान दे दी थी।

पोवेग्लिया आइलैंड वेनि और लिडो शहर के बीच में है। कहा जाता है कि यहां रखे जाने वाले मानसिक रोगियों पर कई तरह के प्रयोग किए जाते थे। मेंटल हॉस्पिटल के बाद यहां कुछ दिनों तक नर्सिंग होम भी चलाया गया, लेकिन 1968 से इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया।

इसलिए कहते है शापित और भूतिया

बताया जाता है कि 14वीं सदी में यहां प्लेग महामारी फैली और करीब 1 लाख 60 हज़ार लोगों की जान चली गई। इसके बाद सभी शवों को जलाकर दफना दिया गया था। तब से इस जगह को शापित और भूतिया माना जाता है। पिछले 54 साल से यहां कोई नहीं गया है. साल 2015 में इसे रिडेवलेप करने की कोशिश की गई थी। यहां पर लग्जरी रिजॉर्ट बनाने की बात भी सामने आई, लेकिन बात नहीं बन पाई।

इस आइलैंड पर कोई भी संस्था लंबे समय तक नहीं चलती है। यहां पर कोई काम नहीं हो सकता है। यहां पर अक्सर हैरतअंगेज घटनाएं होती रहती हैं, ऐसे में इस आइलैंड को बंद कर दिया गया है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने और अपडेट रहने के लिए आप हमें Facebook Instagram Twitter YouTube पर फॉलो व सब्सक्राइब करें।

Join Our WhatsApp Group For Latest & Trending News & Interesting Facts

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल