Crocodile Handover Kid Dead Body : एक शेर और दूसरा मगरमच्छ ये दोनों ऐसे जानवर हैं जिनसे शायद ही कोई जानवर हो पंगा लेना चाहता होगा। आपने डिस्कवरी चैनल्स में भी देखा होगा कि कैसे पलभर में ही मगरमच्छ बड़े से बड़ा शिकार को भी एकबार में निगल जाता है, लेकिन अभी हाल ही में एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसे देखकर सभी हैरान है, क्योंकि एक विशालकाय मगरमच्छ एक डूबे हुए बच्चे के शरीर को अपने पीठ पर ले जाते हुए कैमरे में कैद किया गया है। इतना ही नहीं वो शव को किनारे ले जाकर परिवार को सौंपते हुए दिखाई दे रहा है, जो भी ये क्लिप देख रहा हैरान है।
मगरमच्छ ने बच्चे को शव को निकाला सुरक्षित बाहर
दरअसल, भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा (Sushant Nanda) ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, जिसमें एक मगरमच्छ को पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है। बचाव दल की नाव के पास पहुंचने पर ऐसा लगता है कि उसके ऊपर एक बच्चे का शव है। एक शख्स छोटे बच्चे के शरीर को ऊपर खींचता है और उसे सुरक्षित रूप से नाव पर ले जाकर रख देता है।
वीडियो शेयर कर लिखा गया, अजीब है…..
सुशांत नंदा ने क्लिप शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, है कि “अजीब लेकिन सच बात है… एक विशाल मगरमच्छ अपनी पीठ पर एक डूबे हुए बच्चे के शरीर के साथ दिखाई देता है और उन्हें सौंप देता है। इंडोनेशिया की यह नदी मगरमच्छों से भरी हुई थी, परिवार इसे खोजने में असफल रहा। वीसी: गल्फ टुडे.”
यूजर्स हुए हैरान
वीडियो शेयर करने के बाद जाने के बाद से इसे ट्विटर पर अबतक एक लाख 31 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे देख सभी यूजर्स हैरान है, एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “अविश्वसनीय, ऐसा लग रहा है जैसे कोई गोताखोर इसे लाकर सौंप रहा हो.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वाह! किसने कल्पना की होगी. हालांकि, बच्चे और परिवार के लिए दुखी हूं। एक तीसरे यूजर ने लिखा, “प्रभु का चमत्कार, या फिर स्वयं प्रभु इस रूप में आकर ऐसा किया हो.” एक चौथे यूजर ने लिखा, “यह वह शरीर है जिसे मगरमच्छ ने नदी से बाहर निकाला था, जिसे रेस्क्यू टीम भी नहीं ढूंढ पाई थी।