वाराणसी। आज पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास से 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर ADG वाराणसी जोन राम कुमार ने कार्यालय अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी पर राष्ट्रध्वज फहराया।
इस अवसर पर ADG ने सभी पुलिसकर्मियों को संविधान रक्षा की शपथ दिलाई। साथ ही सराहनीय कार्य के लिए प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बता दें कि, 26 जनवरी, 1950 देश का संविधान लागू हुआ था, इसी के साथ ही भारत को पूर्ण गणराज्य घोषित किया गया था। यही वजह है कि हर साल इस खास दिन की याद में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। साल 1947 में भारत को मिली आजादी के बाद इसे लोकतांत्रिक बनाने के मकसद से देश का संविधान बनाना शूरू किया गया। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुए भारत के संविधान को 26 नवंबर, 1949 में देश की संविधान सभा ने स्वीकार किया। इसके बाद अगले ही साल 26 जनवरी, 1950 को पूरे देश में यह संविधान लागू किया गया था।
देखें तस्वीरें







