Friday, September 20, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshनिरहुआ की लोकसभा उपचुनाव में जीत पर सांसद मनोज तिवारी ने दी...

निरहुआ की लोकसभा उपचुनाव में जीत पर सांसद मनोज तिवारी ने दी अनोखे अंदाज में बधाई, जानिए क्या कहा?

spot_img
spot_img
spot_img

दिनेश लाल यादव निरहु्आ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की उपचुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर शानदार जीत होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जीत की बधाईं देने वाले फैंस और बीजेपी नेताओं का तांता लगा हुआ है। इसी बीच भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने भी निरहुआ को अपने अनोख अंदाज में बधाई दी है। साथ ही आजमगढ़ के विकास को लेकर बड़ी बात कही है।

मनोज तिवारी ने निरहुआ को दी बधाई

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर लिखा है कि लोकसभा में छोटे भाई दिनेश लाल यादव निरहु्आ का स्वागत है। अब आजमगढ़ में साफतौर पर फर्क दिखेगा की आखिर एक सांसद होता क्या है। आजमगढ़ की जनता को कोटि-कोटि धन्यवाद। दरअसल मनोज तिवारी ने निरहुआ के चुनाव जीत के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए यह बात कही है। मालूम हो कि दिनेश लाल यादव निरहु्आ और मनोज तिवारी असल जिंदगी में अच्छे दोस्त भी हैं।

इन भोजपुरी स्टार्स ने भी निरहुआ को दीं शुभकामनाएं

दरअसल दिनेश लाल यादव निरहु्आ को आजमगढ़ चुनाव जीतने (Azamgarh By Polls) पर तमात हस्तियों में ने बधाई दी है। इसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े नाम भी शामिल हैं। मनोज तिवारी से पहले भोजपुरी जगत के दमदार कलाकार खेसारी लाल यादव, रवि किशन (Ravi Kishan) और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने भी निरहुआ के सांसद बनने पर हर्ष जताया है।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल