Saturday, September 21, 2024
spot_img
spot_img
Homeuttar pradeshस्वतंत्रता दिवस पर यूपी के 3 करोड़ निवासियों को CM योगी की...

स्वतंत्रता दिवस पर यूपी के 3 करोड़ निवासियों को CM योगी की ओर मिलेगा खास संदेश, जानिए क्या?

spot_img
spot_img
spot_img

इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के निवासियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का खास संदेश मिलेगा। प्रदेश के 3 करोड़ परिवारों को ‘योगी की पाती’ के नाम से पत्र के रूप में यह विशेष संदेश दिया जाएगा। बता दें कि, मुख्यमंत्री का यह खास संदेश स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

क्या है सीएम योगी की पाती

उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के अनुसार ‘योगी की पाती’ आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत, हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर पहुंचेगी। इसके तहत 3 करोड़ निवासियों तक पत्र पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पत्र को पहुंचाने के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। पत्र के जरिए मुख्यमंत्री प्रदेश की आम जनता को संदेश देंगे।

केंद्र सरकार चला रही है हर घर तिरंगा अभियान

हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13-15 अगस्त के बीच 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पाने के लिए सरकार ने भारतीय झंडा संहिता, 2002 और राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के नियमों में बदलाव भी किया है। इसके तहत देश के नागरिक रात में भी झंडा फहरा सकेंगे। इसके अलावा मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बनें झंडे को भी फहराया जा सकेगा। संशोधन के पहले केवल सूर्योदय से सूर्यास्तक तक, केवल हाथ से बना हुआ या काता हुआ ऊन, कपास या रेशमी खादी से बना झंडा ही फहराया जा सकता था।

spot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

spot_img

Recent Comments

Ankita Yadav on Kavya Rang : गजल